साहिबगंज अवैध खनन मामले की होगी CBI जांच, झारखंड हाईकोर्ट ने रोक हटाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 23, 2024

लोहरदगा के 15 शिक्षकों के तबादले का मामलाः झारखंड हाईकोर्ट ने उपायुक्त को उचित निर्णय लेने का दिया आदेश

रांची : साहिबगंज जिले के नींबू पहाड़ में अवैध खनन मामले की सीबीआई जांच पर लगी रोक को झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को हटा दिया। नींबू पहाड़ में हुई अवैध खनन की सीबीआई जांच कर रही थी लेकिन राज्य सरकार ने सीबीआई जांच के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसपर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 19 जनवरी को सीबीआई जांच पर रोक लगा दी थी। इस संबंध में सीबीआई ने कांड संख्या 06/ 23 दर्ज की है।
नींबू पहाड़ अवैध खनन मामले की सीबीआई जांच के मामले को लेकर राज्य सरकार की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल, महाधिवक्ता राजीव रंजन और पीयूष चित्रेश ने बहस की।सीबीआई की ओर से ASGI (एडिशनल सॉलिसिटर जनरल) अनिल कुमार ने बहस की ।इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच में हुई।

See also  गोड्डा: मंईयां योजना के जवाब में शिवराज ने लाडली में दोगुनी राशि देने का ऐलान, जेएमएम को बताया 'ज' से जुर्म, 'म' से मर्डर, और 'म' से माफिया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now