- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

गोड्डा: मंईयां योजना के जवाब में शिवराज ने लाडली में दोगुनी राशि देने का ऐलान, जेएमएम को बताया ‘ज’ से जुर्म, ‘म’ से मर्डर, और ‘म’ से माफिया

shviraj singh in godda

गोड्डा:   गांधी मैदान में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में गठबंधन की बेईमान सरकार चल रही है। जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने पांच सालों में झारखंड को तबाह कर दिया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में न माटी, न बेटी, और न रोटी सुरक्षित हैं। बड़ी संख्या में घुसपैठियों के आने से झारखंड की ज़मीन पर कब्जा हो रहा है, क्या झारखंडी इसे सहन करेंगे? हेमंत सरकार वोटों के लालच में घुसपैठियों को आधार कार्ड और वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवा रही है, यही है हेमंत सरकार का असली सच।

घट रही आदिवासियों की आबादी

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि पहले झारखंड में 44% आदिवासी थे, अब केवल 28% बचे हैं। बांग्लादेशी घुसपैठिए छल-कपट से यहां की बेटियों से शादी कर सत्ता पर काबिज हो रहे हैं। रुबी पहाड़िन जैसी बेटियों को बर्बरता से मारा जा रहा है। क्या इससे झारखंडियों का खून नहीं खौलता? भाजपा का संकल्प है कि झारखंड की माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा की जाए। अगर इसी तरह चलता रहा तो 15-20 सालों में झारखंडी अपनी ज़मीन से बेदखल हो जाएंगे।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर दिया इस्तीफा, सरकार बनाने का दावा किया पेश, 28 नवंबर को होगा शपथग्रहण

shviraj singh in godda

शिवराज ने किया नौकरी का वाद

शिवराज सिंह चौहान ने सरकार की विफलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने 5 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था, लेकिन क्या झारखंड के युवाओं को नौकरी मिली? इस सरकार ने युवाओं को वर्दी के बजाय कफन दिया। परीक्षा के नाम पर इंटरनेट बंद करके पेपर लीक नहीं होने देने का दावा किया, जबकि लीक तो सरकार के दलाल कर रहे थे। भाजपा की सरकार बनते ही 2,87 हजरा खाली पदों को भरने का आदेश दिया जाएगा। कैलेंडर बनाएंगे और पहले महीने की 21 तारीख को यहां के युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे।

shviraj singh in godda

मंईयां के मुकाबले लाडली योजना

चुनाव नजदीक आते ही हेमंत सोरेन को ‘मईया सम्मान योजना’ याद आई। उन्होंने 2,000 रुपये चूल्हा खर्च देने का वादा किया था, लेकिन 4 साल 10 महीने बाद भी किसी को कुछ नहीं मिला। भाजपा की सरकार बनने पर बहनों के खाते में दोगुना पैसा जाएगा, और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा, जैसा कि मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में ‘लाडली योजना’ के तहत किया जा रहा है।

See also  पटना में राजद नेता को बदमाशों ने दौड़ाकर भून डाला; राघोपुर से लड़ने वाले थे निर्दलीय चुनाव

3,000 की दर धान खरीद

शिवराज सिंह ने वादा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर ओडिशा की तर्ज पर झारखंड में भी 3,000 क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। मोदी जी ने हर बहन को लखपति बनाने का संकल्प लिया है, और हमारी सरकार बहनों की आमदनी 1 लाख रुपये से ज्यादा करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

बताया जेएमएम का अर्थ

उन्होंने जेएमएम का मतलब बताते हुए कहा कि ‘ज’ से जुर्म, ‘म’ से मर्डर, और ‘म’ से माफिया। यह सरकार लूट की सरकार है, जहां इनके नेताओं के घर से करोड़ों रुपये बरामद हो रहे हैं। यह पैसा जनता की मेहनत की कमाई का है। अगर इसे बचाना है तो हेमंत सरकार को हटाना होगा।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now