सात साल के बच्चे को लेकर महिला लापता, पिता ने लोहरदगा में दर्ज कराई शिकायत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 3, 2025

सात साल के बच्चे को लेकर महिला लापता, पिता ने लोहरदगा में दर्ज कराई शिकायत

लोहरदगा: कैरो बस्ती के रहने वाले लक्ष्मण महतो ने अपनी बेटी के गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। लक्ष्मी महतो की बेटी रीना देवी अपने सात साल के बच्चे के साथ एक जनवरी से लापता है।

लोहरदगाः ज़मीन विवाद में कर दी थी भाई की हत्या, अदालत ने सुनाई दस वर्ष की सजा
रीना देवी की शादी 2015 में हरियाणा के सुरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। रीना देवी पिछले तीन महीनों से मायके में रह रही थी। पिछले कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। अचानक एक जनवरी को रीना देवी कुछ कपड़े लेकर मायके से निकल गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई अता पता नहीं चला। रीना के पिता लक्ष्मण महतो ने कैरो थाने में सेन्हा दर्ज कराया है।

See also  नरेंद्र मोदी ट्रंप से डरते हैं, दरभंगा के चुनावी सभा में प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी का जोरदार हमला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now