ICSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा में रयान परवेज बने लोहरदगा जिला टॉपर,युवराज दूसरे और आदित्य उरांव रहें तीसरे स्थान पर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 30, 2025

लोहरदगा : आईसीएसई बोर्ड के दसवीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी हुआ। लोहरदगा में आईसीएसई बोर्ड का एकमात्र विद्यालय लिवेंस अकादमी है। आईसीएसई बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में लिवेंस अकादमी के रयान परवेज जिला टॉपर बने। परीक्षा में रयान परवेज को 97.8 प्रतिशत अंक मिले हैं।

rayan

झारखंड की बेटी शांभवी जायसवाल बनीं ICSE बोर्ड परीक्षा में कंट्री टॉपर, जमशेदपुर के लोयला स्कूल की है छात्रा

वहीं दूसरे स्थान पर युवराज कुमार को 95.2 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर आदित्य उरांव को 94.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय से इस बार कुल 96 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। परीक्षा में 40 विद्यार्थियों को डिस्टिंक्शन, 46 विद्यार्थियों को प्रथम श्रेणी, 10 विद्यार्थियों को द्वितीय श्रेणी प्राप्त हुए हैं। आईसीएसई बोर्ड के 10वीं का परीक्षा में लिवेंस अकादमी के अनीश कुमार को 93.4 प्रतिशत अंक के साथ चौथा स्थान, नीलिमा कुमारी नायक को 93.2 प्रतिशत अंक के साथ पाचवां स्थान, आलिया सरवर और अनूप उरांव को 91 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से छठा स्थान और फातिमा दरक्षा को 90.8 प्रतिशत अंक के साथ 8वां स्थान प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर की है।

See also  झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू का लोहरदगा दौरा,पारंपरिक रीति रिवाज के साथ किया गया स्वागत

yuvrajaaditya

 

ICSE-ISC Result 2025: 10th-12th का रिजल्ट जारी, 99 % से ज्यादा छात्र हुए सफल, ऐसे चेक करें रिजल्ट

विद्यालय परिवार की ओर से कहा गया है कि विद्यार्थियों की यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के परिश्रम का परिणाम है। विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत के साथ अपना मुकाम पाया है। विद्यालय परिवार नियमित रूप से विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में जुटा हुआ है।

1 102 11WhatsApp Image 2025 04 30 at 18.38.28 ff6dcc7a3 6

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now