शराब की दुकान में चोरी करने घुसा चोर, खुद इतनी पी ली कि हो गया बेहोश

sharab-chor

डेस्कः एक चोर ने तेलंगाना के मेडक जिले में स्थित एक शराब की दुकान में चोरी की योजना बनाई, लेकिन शराब की लत के कारण उसे ये चोरी महंगी पड़ गई। यहां पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया जो नशे में धुत होकर बेहोश पड़ा मिला।

यह घटना स्थानीय क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। चोरी करने के बाद, चोर खुशी से शराब पीने बैठ गया और नशे में मदहोश हो गया, जिससे उसकी पूरी योजना ध्वस्त हो गई।

इसका खुलासा तब हुआ, जब दुकान के कर्मचारियों ने चोर को शराब के नशे में बेहोश पड़ा हुआ पाया। घटना के मुताबिक, चोर ने पहले दुकान की छत की टाइल्स हटा कर अंदर घुसने की योजना बनाई, फिर सीसीटीवी कैमरे को बंद किया और कैश लेकर शराब की बोतलों के साथ भागने की तैयारी कर ली। हालांकि, चोर खुद को शराब पीने से नहीं रोक पाया।

झारखंड के 9 अफसरों का प्रमोशन 3 IPS बने IG, 6 को बनाया गया DIG

See also  एक ही छत के नीचे रहता है पूरा कस्बा, पहुंचने का रास्ता एक टनल; हैरान कर देगी कहानी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शराब का ठेका चलाने वाले नरसिंग ने बताया: “हमने रविवार रात 10 बजे दुकान बंद की थी। जब सोमवार सुबह 10 बजे दुकान खोली तो चोर अंदर नशे में बेसुध पड़ा हुआ था। वह छत की टाइल्स हटाकर अंदर घुसा और कैश बॉक्स से पैसे निकाले। उसके आसपास पैसे और शराब की बोतलें बिखरी हुई थीं। चोर का चेहरा हल्का घायल भी था, जो शायद चुराई गई वस्तुओं के बीच किसी सामान से टकराने के कारण हुआ होगा।”

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस काफी देर तक उसके नशे से बाहर यानी होश में आने का इंतजार करती रही। फिलहाल चोर का नाम-पता नहीं चल पाया है, और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं चोर का कोई साथी तो नहीं था।

एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, नए साल की पहली सुबह राहतभरी खबर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now