बिहार विधानसभा में ‘बाप’ शब्द को लेकर बवाल, सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों से नाराज होकर स्पीकर चले गए सदन से बाहर

बिहार विधानसभा में 'बाप' शब्द को लेकर बवाल, सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों से नाराज होकर स्पीकर चले गए सदन से बाहर

पटनाः बिहार विधानसभा के अंदर बुधवार को बाप शब्द के इस्तेमाल को लेकर खूब हंगामा हुआ। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के अर्मायादित टिप्पणी के बाद विधानसभा के अंदर खूब बवाल हुआ। स्पीकर नंदकिशोर यादव सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामें के बाद नाराज होकर सदन से बाहर चले गए। स्पीकर ने भाई वीरेंद्र ही नहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तक को खूब हड़काया। जब सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक शांत नहीं हुए तो नंदकिशोर यादव आसन से उठकर चले गए और सदन को स्थगित कर दिया।

साबरमती एक्सप्रेस से बिहार भेजे जा रहे एक करोड़ 80 लाख रुपये को किया गया बरामद, यूपी के बलिया में GRP को मिली बड़ी कामयाबी
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के बीच सदन में बहस चल रही थी। दोनों एक-दूसरे पर सवाल उठा रहे थे। इस बीच, भाई वीरेंद्र ने टिप्पणी टिप्पणी कर दी और हंगामा होने लगा। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने कहा, अभी ये (तेजस्वी) बोल रहा है। तुम्हारी उम्र क्या है. तुम्हारे पिता और माता मुख्यमंत्री थे। जब हम बने तो काम हुआ। सत्र अभी तीन दिन और है। उसके बाद चुनाव होगा। लोग क्या सोचेंगे। कितना हमने काम किया है।

बिहार की SDPO करती थीं मनमाना व्यवहार, अनुशासनहीनता की दोषी करार, 15 दिन में देना होगा जवाब
सीएम ने कहा, चुनाव लड़ना है। अंड-बंड बोलते रहो। महिलाओं के लिए कितना किया। मुस्लिम के लिए किया? बीच में साथ थे तो कितनी तारीफ कर रहे थे। जाओ चुनाव लड़ो। बच्चा ना हो, पटना में कोई शाम में नहीं निकलता था। हम तो जो काम किए हैं, उसी को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उसके बाद नीतीश बैठ गए।
इस बीच, सदन में जबरदस्त हंगामा होने लगा। स्पीकर ने आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र को फटकार लगा दी। भाई बीरेंद्र ने सीट पर बैठे-बैठे किसी के लिए ‘बाप’ का इस्तेमाल किया. स्पीकर ने खेद प्रकट करने के लिए कहा।सत्ता पक्ष के विधायक और मंत्री खड़े हो गए।सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। स्पीकर ने तेजस्वी से कहा कि भाई वीरेंद्र को पहले खेद प्रकट करने के लिए कहिए। उसके बाद तेजस्वी खड़े हुए।

 

SIR पर चुनाव आयोग की ओर से बड़ा अपडेट, बिहार में वोटर लिस्ट से हटाएं जाएंगे 51 लाख मतदाताओं का नाम
सदन में तेजस्वी यादव का कहना था कि SIR पर अपनी बात रखने का मौका सभी दलों को मिलना चाहिए। लालू जी कहते हैं। वोट की चोट लोकतंत्र का अधिकार है। हमारा एतराज SIR पर नहीं, लेकिन चुनाव आयोग को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए। चुनाव आयोग ने अब तक प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की। जिन वोटर्स ने पिछले बिहार चुनाव में वोट दिया, क्या वे फर्जी हैं? इसका मतलब क्या यह है कि नीतीश कुमार फर्जी तरीके से चुनकर मुख्यमंत्री बने? क्या नरेंद्र मोदी जी फर्जी तरीके से पीएम बने? क्या हम भी फर्जी तरीके से चुनाव जीतकर आए? लगभग तीन करोड़ बिहारी श्रमिक बाहर रहते हैं। साढ़े चार करोड़ बिहारी प्रवासी हैं। ये वोट देने बिहार ही आते हैं। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी पर पलटवार किया। सिन्हा ने तेजस्वी पर जनता को बरगलाने का आरोप लगाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now