बिहार की SDPO करती थीं मनमाना व्यवहार, अनुशासनहीनता की दोषी करार, 15 दिन में देना होगा जवाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 23, 2025

बिहार की SDPO करती थी मनमाना व्यवहार, अनुशासनहीनता की दोषी करार, 15 दिन में देना होगा जवाब

डेस्कः बिहार के दरभंगा जिले की कमतौल अनुमंडल की एसडीपीओ ज्योति कुमारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही चलेगी। साथ ही नियम 17(3)(4) के तहत जांच प्रक्रिया भी चलाई जायेगी। गृह विभाग ने इसको लेकर ज्ञापन जारी किया है। उन पर केवटी थाना क्षेत्र के दो मामलों कांड संख्या 150/24 और 151/24 की जांच में लापरवाही और अनियमितता बरतने के आरोप हैं।

SIR पर चुनाव आयोग की ओर से बड़ा अपडेट, बिहार में वोटर लिस्ट से हटाएं जाएंगे 51 लाख मतदाताओं का नाम
पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) की रिपोर्ट के आधार पर ज्योति कुमारी को अनुशासनहीनता और मनमाने व्यवहार का दोषी माना गया है। उन पर सरकारी सेवक आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। उनसे 15 दिन के भीतर अपना लिखित पक्ष रखने को कहा गया है।

See also  7 मई को बिहार के 5और झारखंड के 6 जगहों पर होगा मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के निर्देश पर युद्ध के हालात को लेकर कराया जाएगा अभ्यास
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now