साबरमती एक्सप्रेस से बिहार भेजे जा रहे एक करोड़ 80 लाख रुपये को किया गया बरामद, यूपी के बलिया में GRP को मिली बड़ी कामयाबी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 23, 2025

साबरमती एक्सप्रेस से बिहार भेजे जा रहे एक करोड़ 80 लाख रुपये को किया गया बरामद, यूपी के बलिया में GRP को मिली बड़ी कामयाबी

डेस्कः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले यूपी के बलिया में भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। बलिया में जीआरपी ने साबरमती एक्सप्रेस से एक करोड़ 80 लाख रूपये को बरामद किया है। ये कैश छपरा होते हुए बिहार भेजा जा रहा था। साबरमती एक्सप्रेस के एसी बोगी से कैश बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया।

बहू ने ससुराल वालों को घर में कर दिया कैद, चार दिनों से बेटी के साथ धरने पर बैठी, बिहार के जमुई मं हाई वोल्टेज ड्रामा
जीआरपी के जवान प्लेटफार्म पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली 19165 डाउन साबरमती एक्सप्रेस प्लेटफार्म नम्बर दो पर सुबह 10.39 बजे पहुंची। चेकिंग करते हुए हुए जवान ए-2 कोच में पहुंचे। सीट नम्बर पर 44 पर सवार एक यात्री तथा उसके पास मौजूद दो ट्राली बैग की जवानों ने छानबीन की तो वह नगदी से भरा था। रेल यात्री सारण (बिहार) के मरहियां (मिरा मुसेहरी) के रहने वाले ओमप्रकाश चौधरी को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया। रेल थाने पर सूटकेसों में रखे रुपयों की गिनती की गयी तो कुल एक करोड़ 80 लाख रुपए निकले। पूछताछ में ओमप्रकाश ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। केवल यही बताया कि पैसे को झांसी से लेकर छपरा जा रहा था। जीआरपी थानाध्यक्ष ने मामले से आयकर उप निदेशक (जांच) वाराणसी को अवगत कराया। थोड़ी ही देर में आयकर विभाग की टीम पहुंच गयी।

See also  साबरमती एक्सप्रेस के 12 डब्बे कानपुर में पटरी से उतरे, सिलीगुड़ी में मालगाड़ी हुई डिरेल

फरक्का बराज के 9 गेट खोले गए, बिहार के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा
दोनों सूटकेस में भरे थे पांच-पांच सौ के नोट
ट्राली बैग में एक करोड़ 80 लाख रुपये लेकर ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री को पकड़ने के बाद कई तरह की चर्चा हो रही है। विभागीय सूत्रों की मानें तो ट्राली बैग में सभी नोट पांच-पांच सौ रुपये के ही थे। कुछ लोगों का कहना है कि बिहार में कुछ दिनों बाद विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि हो सकता है उक्त पैसा चुनाव में प्रयोग करने के लिए मंगाया गया हो। आशंका जतायी जा रही है कि पकड़ा गया व्यक्ति करियर का काम करता होगा। हालांकि आयकर विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now