बिहार के वैशाली में दिनदहाड़े लूट, हथियार के बल पर अपराधी 20 लाख के जेवरात लेकर हुए फरार

डेस्कः वैशाली के गौरोल में अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर गौरौल बाजार में अपराधियों ने कोलकाता ज्वेलर्स में हथियार के बल पर लूटपाट की और 20 लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए।

पुलिस की गाड़ी से युवक की मौत पर बवाल, गयाजी में नाराज लोगों ने किया बवाल, स्कार्पियों को फूंका
घटना थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर शुक्रवार की दोपहर को हुई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार जुट गए। घटना की जानकारी गोरौल थाना की पुलिस को दी गई।

11 07 2025 vaishali crime news 3 23981507

बिहार में लूट के शिकार को लूटेरा बताकर पीटा, एनकाउंटर की दी धमकी, अब दारोगा कान पकड़कर मांग रहा है माफी, देखिये VIDEO
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दुकानदार से घटना की जानकारी विस्तार पूर्वक लेने के बाद बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी में जुट गई। पुलिस घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर बदमाशों के भागने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

पटना में वेटनरी ग्राउंड में गोलीबारी के बाद छात्रों का प्रदर्शन, फायरिंग की घटना से बौखलाएं छात्रों ने किया प्रदर्शन
लूटपाट करने वाले सभी बदमाश 22 से 30 वर्ष के बीच के थे। बदमाशों ने दुकानदार के साथ मारपीट भी किया। कुछ सामान दुकानदार से निकलवाया और कुछ स्वयं निकाला। सबके हाथ में हथियार था।घटना की सूचना मिलते ही महुआ एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति घटनास्थल पर पहुंचकर दुकानदार से पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार गोरौल बाजार स्थित कोलकाता अलंकार ज्वेलर्स एंड बर्तन भंडार में करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश हथियार के बल पर घुस गए।

तेजप्रताप यादव ने अपनी गाड़ी पर लगाया नया झंडा, बगावती तेवर दिखाते हुए कहा- मैं किसी के वश में रहने वाला नहीं
दुकान से सोना-चांदी के ज्वैलरी एवं अन्य सामान लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।आभूषण दुकानदार अरुण शाह ने बताया कि दो बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाश दुकान में घुसकर करीब 20 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवर नगद रुपये और अन्य सामान लूट कर ले गए।इस संबंध में एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति ने बताया कि एक आभूषण दुकान में लूटपाट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दुकानदार से पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now