बिहार में लूट के शिकार को लूटेरा बताकर पीटा, एनकाउंटर की दी धमकी, अब दारोगा कान पकड़कर मांग रहा है माफी, देखिये VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 11, 2025

बिहार में लूट के शिकार को लूटेरा बताकर पीटा, एनकाउंटर की दी धमकी, अब दारोगा का पकड़कर मांग रहा है माफी, देखिये VIDEO

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दारोगा की आपराधिक सोच वाली करतूत सामने आ गई। थाना प्रभारी दारोगा ने लूट के शिकार अकाउंटेंट को ही अपराधी बताकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। बैंक लुटेरा बताकर एनकाउंटर कर देने की धमकी भी दी। फिर सदर अस्पताल में भर्ती पीड़ित के पास पहुंचा और कान पकड़कर माफी मांगने लगा। कहने लगा कि मुझे भी डंडा से मार लीजिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसएसपी सुशील कुमार ने मामले में ग्रामीण एसपी को जांच का आदेश दिया है। मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है।

तेजप्रताप यादव ने अपनी गाड़ी पर लगाया नया झंडा, बगावती तेवर दिखाते हुए कहा- मैं किसी के वश में रहने वाला नहीं
यह पूरा मामला जिले के रामपुर हरि थाना इलाके का है और आरोपी थानेदार सुजीत कुमार मिश्रा बताए जा रहे हैं। दरअसल 8 जुलाई 2025 की शाम हथौरी थाना के विशुनदेव नारायण सिंह इंटर कॉलेज के लेखापाल विशाल कुमार के साथ लूटपाट हुई। विशाल ने बताया कि वह कॉलेज के नामांकन के 2 लाख 11 हजार रुपए लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था। मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी NH-77 पर बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर रुपए छीन लिए। विशाल ने पहले पीछा किया फिर 112 को कॉलकर सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम उसे लेकर थाने पर गई। वहां कई बार आवेदन लिखवाने के बाद एक आवेदन लिया गया लेकिन पावती नहीं दी।

See also  लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली सूची

पटना में वेटनरी ग्राउंड में गोलीबारी के बाद छात्रों का प्रदर्शन, फायरिंग की घटना से बौखलाएं छात्रों ने किया प्रदर्शन
एनकाउंटर कर देंगे
सदर अस्पताल में जख्मी विशाल ने बताया कि थाना से निकलते वक्त थानाध्यक्ष सुजीत मिश्रा पहुंच गए। थोड़ी देर पूछताछ के बाद एक कमरे में ले गए और जमीन पर बैठा दिया। फिर लूट का इल्जाम खुद पर लेने का दबाव बनाने लगे। विशाल जब तैयार नहीं हुआ तो सुजीत मिश्रा ने कपड़े उतरवा कर लाठी से उसकी जमकर पिटाई की। कहा कि बदमाशों ने तो छोड़ दिया पर यहीं तुमको बैंक लूट में फंसाकर एनकाउंटर कर देंगे।

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में भिड़े बंधू तिर्की और फुरकान अंसारी, प्रदेश प्रभारी के सामने हुई बकझक
पत्नी को वीडियो कॉल कर दिखाया पिटाई का नजारा
दबाव बनाने के लिए थानेदार ने विशाल के पत्नी को वीडियो कॉल करवाया और उसे लाइव दिखाते गुए पिटाई की। जब बात नहीं बनी तो उसे छोड़ दिया। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। इस घटना से विशाल औ उसका परिवार डरा हुआ है। विशाल सरैया थाना क्षेत्र के गोपीनाथ सिउरी गांव का रहने वाला है।

See also  कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से कांग्रेस कोटे के मंत्रियों ने की मुलाकात

बिहार में घूसखोर राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
माफ कर दीजिए
बुधवार की शाम को सिविल ड्रेस में अचानक थानेदार सदर हॉस्पिटल पहुंचे और अपनी गलती स्वीकार करने लगे। कहा कि मुझसे गलती हो गई, चाहें तो मुझे भी डंडा से मारिए लेकिन कंप्लेन मत कीजिए। सुजीत मिश्रा ने कान पकड़कर माफी मांगी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी बातचीत का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मोहन भागवत ने 75 साल बाद दूसरे को मौका देने की बात कहीं, कांग्रेस ने कहा-ये PM मोदी के लिए संदेश
मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला
पूछे जाने पर एसएसपी सुशील कुमार ने बताया है कि मामले की जांच के लिए ग्रामीण एसपी को निर्देश दिया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा ने इसे पूरे प्रकरण को मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा दिया है। एसके झा ने कहा कि यह मानवाधिकार क उल्लंघन का अति गंभीर किस्म का मामला है। आयोग को संज्ञान लेकर इस दारोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित की कानूनी तौर पर पूरी मदद करेंगे।
विशाल के छोटे भाई कुणाल ने बताया कि बुधवार की रात थानाध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंचे थे। लेखापाल के परिजनों के साथ पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने गुरुवार को एसएसपी सुशील कुमार से मिलकर थानेदार को निलंबित करने की मांग की। कहा कि कार्रवाई नहीं होगी तो आम आदमी का सिस्टम से भरोसा उठ जाएगा। कोई शिकायत लेकर थाना नहीं जाएगा।

See also  पेनाल्टी शूट आउट खत्म होते ही आसमान से गिरी बिजली, लातेहार में फुटबॉल मैदान में बिजली गिरने से दो छात्रों की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now