RJD की कमान साजिशकर्ताओं के हाथ में, राजद की बैठक से पहले रोहिणी का भयंकर ट्वीट; निशाने पर कौन?

स्त्री को नीचा दिखाकर... रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल

Rohini Acharya News: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की पटना में आज बड़ी बैठक है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में तेजस्वी यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। उन्हें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

पटना के मौर्या होटल में दल के बड़े नेताओं का जुटान हो रहा है। इससे पहले तेजस्वी से नाराज बहन रोहिणी आचार्या ने खतरनाक ट्वीट करके सियासी पारा हाई कर दिया है। उन्होंने पार्टी की आइडियोलॉजी और लालूवाद को तहस नहस कर देने की साजिश की आशंका जताई है।

राजद के भविष्य पर चिंता जताते हुए रोहिणी आचार्या ने लंबा संदेश दिया है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उन्होंने लिखा है,”जो सही मायनों में लालूवादी होगा, जिस किसी ने भी लालू जी के द्वारा हाशिए पर खड़ी आबादी, वंचितों के हितों के लिए मजबूती से लड़ने वाली खड़ी की गयी पार्टी के लिए निःस्वार्थ भाव से संघर्ष किया होगा, जिस किसी को भी लालू जी के द्वारा सामाजिक -आर्थिक न्याय के लिए किए गए सतत संघर्ष एवं प्रयासों का गौरवबोध होगा, जिसे लालू जी की राजनीतिक विरासत व विचारधारा को गर्व के साथ आगे ले जाने की परवाह होगी, वो अवश्य ही पार्टी की मौजूदा बदहाली के लिए जिम्मेवार लोगों से सवाल करेगा एवं ऐसे लोगों की संदिग्ध -संदेहास्पद भूमिका के खिलाफ अंजाम की परवाह किए बिना अपनी आवाज उठाएगा।”

‘मेरी कमर को छुआ, अश्लील इशारे किए और…’, एक्ट्रेस मौनी रॉय ने करनाल कार्यक्रम के बाद सुनाई आपबीती

रोहिणी आगे लिखती हैं, “वर्त्तमान की कड़वी, चिंताजनक एवं दुःखद सच्चाई यही है कि आज जनता के हक-हकूक की लड़ाई लड़ने के लिए जानी जाने वाली, जन-जन की पार्टी की असली कमान फासीवादी विरोधियों के द्वारा भेजे गए वैसे घुसपैठियों-साजिशकर्ताओं के हाथों में है, जिन्हें लालूवाद को तहस-नहस करने के टास्क के साथ भेजा गया है। कब्ज़ा जमाए बैठे ऐसे लोग अपने गंदे मकसद में काफी हद तक सफल होते भी दिखते हैं ”

तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए उन्होंने लिखा है,” नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल रहे को सवालों से भागने, सवालों से बचने, जवाब देने से मुँह चुराने, तार्किक -तथ्यात्मक जवाब देने की बजाए भ्रम फ़ैलाने, लालूवाद व पार्टी की हित की बात करने वालों के साथ दुर्व्यवहार, अभद्र आचरण, अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने की बजाए अपने गिरेबान में झांकना होगा। और अगर “वो” चुप्पी साधता है, तो उस पर साजिश करने वाले गिरोह के साथ मिलीभगत का दोष व आरोप स्वतः ही साबित होता है।” रोहिणी आचार्या की इस ट्वीट से राजद नेताओं की टेंशन बढ़ गई है।

पटना: NEET छात्रा मौत मामले में बड़ा खुलासा, अंडर गारमेंट्स पर मिले स्पर्म के अवशेष; FSL रिपोर्ट में पुष्टि

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now