डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज रिंकू सिंह की मंगेतर और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज मानसून के मौसम में धान की रोपनी करने खेत में उतरी। धान की रोपाई करने का प्रिया सरोज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को खुद उन्होंने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- ‘हमारा गांव…’ इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी की सांसद से शादी करने से पहले रिंकू सिंह को योगी सरकार ने दिया तोहफा, यूपी में बनेंगे सरकारी अधिकारी
जानकारी के मुताबिक, सांसद प्रिया सरोज रविवार को वाराणसी के पिंडरा तहसील क्षेत्र स्थित अपने गांव करखियांव पहुंची थीं। यहां उन्होंने अपनी सहेलियों और गांव की महिलाओं के साथ धान की रोपाई की। वीडियो में प्रिया सरोज नंगे पांव एकदम देसी अंदाज में पानी भरे खेत में धान लगाते देखी जा सकती हैं। सांसद ने करीब आधे घंटे तक खेत में मेहनत की। इस दौरान उन्होंने सपा व पीडीए के उपलब्धियां के बारे में किसानों को बताया।
हमारा गाँव ❤️ pic.twitter.com/nJ6TvDjIWj
— Priya Saroj (@PriyaSarojMP) July 20, 2025
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी अब नवंबर में नहीं होगी, सामने आई बड़ी वजह
आपको बता दें कि प्रिया सरोज लोकसभा के लिए चुनी गई सबसे युवा उम्मीदवारों में से एक हैं। वह तीन बार के सांसद और वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं हाल ही में प्रिया की सगाई क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ हुई है। इस कार्यक्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव सहित कई दिग्गज शामिल हुए थे।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी, सगाई के बाद जमकर किया डांस,देखें VIDEO
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 2026 फरवरी में प्रस्तावित हैं, पहले ये नवंबर में होने वाला था लेकिन रिंकू सिंह के व्यस्त कार्यक्रम की वजह से शादी की तारीख आगे कर दी गई। वाराणसी में बहुत भव्य तरीके से शादी का समारोह होना है जिसमें क्रिकेट और राजनीतिक जगत के बड़े दिग्गज शामिल होंगे।


