बेंगलुरु में पत्नी ने की रिटायर्ड DGP Om Prakash की हत्या, बिहार के चंपारण मूल के थे

Retired DG Om Prakash was murdered by his wife in Bengaluru, he was a native of Champaran, Bihar

बंगलुरु: बिहार के लोगों के लिए यह खबर हैरान करने वाली है। 1981 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी और कर्नाटक के पूर्व DGP रह चुके ओम प्रकाश (68) की रविवार शाम उनके ही घर में हत्या कर दी गई। वे रिटायरमेंट के बाद बेंगलुरु के HSR लेआउट इलाके में रह रहे थे।

चौंकाने वाली बात यह है कि उनकी मानसिक रूप से अस्थिर पत्नी ने ही उनकी हत्या कर दी और खुद पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि ओम प्रकाश खून से लथपथ पड़े हुए थे। इसके बाद पुलिस ने पत्नी और बेटी से पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए होसूर रोड स्थित सेंट जॉन्स अस्पताल भेजा गया है।

पहले से चल रहा था पति-पत्नी के बीच विवाद

पड़ोसियों और जानने वालों के अनुसार, ओम प्रकाश और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। बीते कुछ दिनों से यह विवाद ज्यादा बढ़ गया था और उनकी पत्नी ने कई बार घर में हंगामा भी किया था। शुरूआती जांच में पुलिस को यही लग रहा है कि हत्या पारिवारिक झगड़े का ही नतीजा है।

रिटायर्ड अफसरों में शोक की लहर

पूर्व पुलिस महानिदेशक की इस तरह से मौत पर कई रिटायर्ड अफसरों ने दुख जताया है। उनका कहना है कि ओम प्रकाश जैसे वरिष्ठ अधिकारी का इस तरह से जाना, और वो भी घरेलू विवाद में, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

चंपारण के रहने वाले थे

ओमप्रकाश मूल तौर से बिहार के चंपारण के रहने वाले थे और उन्होंने भूविज्ञान में एमएससी किया था । 1981 में वे आईपीएस बने और कर्नाटक कैडर मिला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now