पटना : गणतंत्र दिवस के अवसर में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने गांधी मैदान में झंडा फहराया। राजकीय समोराह के दौरान 14 विभागों के झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में 250 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। गांधी मैदान में हुए झांकियों की ऊंचाई 15 फुट से अधिक नहीं रखी गयी है।
वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने आवास में झंडा फहराया।
विधानमंडल में भी विधानसभा अध्यक्ष और विधानपरिषद सभापति ने झंडोत्तोलन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर भी झंडा फहराया गया।