रील्स और फॉलोअर्स के चक्कर में दो सहेलियां बन गई एक दूसरे की दुश्मन, ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप, मामला सुलझाने में पुलिस के छूट गए पसीने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 16, 2024

रील्स और फॉलोअर्स के चक्कर में दो सहेलियां बन गई एक दूसरे की दुश्मन, ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप, मामला सुलझाने में पुलिस के छूट गए पसीने

पलामू: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम को लेकर दो सहेलियों के बीच विवाद थाने तक जा पहुंचा। कभी एक साथ रील्स बनाने वाली दोस्त एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने लगी। दो सहेलियों के बीच का विवाद पलामू के टाउन थाना के लिए सिर दर्द बन गया, दोस्तों के बीच विवाद सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट गए।

JSSC कार्यालय के प्रदर्शन करने जा रहे देवेंद्रनाथ महतो पर पुलिस ने बरसाई डंडे, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा
दरअसल, इंस्टाग्राम पर रील्स और फॉलोअर्स के बीच दो सहेलियों के बीच विवाद हुआ। दोनों दोस्तों ने एक दूसरे के मोबाइल से इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया और एक सहेली ने दूसरी सहेली पर ब्लेकमेलिंग का आरोप लगाया। दोनों लड़कियां पलामू में रहकर पढ़ाई करती थी इसी दौरान दोनों में दोस्तों हो गई। एक दोस्त ने दूसरे को इंस्टाग्राम के बारे में बताया और दोनों ने एक साथ इंस्टाग्राम पर रील्स डालने शुरू कर दिया। दोनों सहेलियां अपने अपने आईडी से रील्स अपलोड करती थी। दोनों दोस्तों के फॉलोअर्स बढ़ने लगे, इसी बीच दोनो सहेलियों के बीच फॉलोअर्स को लेकर विवाद शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक सहेली ने दूसरे सहेली के मोबाइल से इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया। गुस्से में आकर दूसरे सहेली ने भी पहली सहेली के मोबाइल से इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया।

See also  अमन साहू के एनकाउंटर से बौखलाया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, कहा-सबका हिसाब जल्द होगा

शादी के नाम पर बनाया संबंध, दोस्तों से भी कराया रेप; वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल
एक दूसरे पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए दोनों सहेलियां पुलिस के पास पहुंची। टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्ार ने बड़ी मशक्त के बाद दोनों सहेलियों को समझाने में कामयाबी पाई और विवाद को किसी तरह से खत्म किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now