रांचीः बुधवार को हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधक दफ्तर में सीबीआई ने छापेमारी की। इसके बाद चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। डीआरएम ऑफिर में हुई छापेमारी के बाद सीनियर डीसीएम सूची सिंह से भी सीबीआई की टीम ने पूछताछ की थी।
रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे का इंजीनियर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
हटिया में वाणिज्य शाखा जाकर सीबीआई की टीम ने छानबीन की। गुरुवार को सीबीआई से पूछताछ के अगले दिन रेलवे ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीनियर डीसीएम सूची सिंह को पद से हटा दिया। उनकी जगह श्रेया सिंह को सीनियर डीसीएम की जिम्मेदारी दी गई। कयास ये लगाए जा रहे है कि ठेकेदार अजय त्यागी की लिखित शिकायत के बाद सीबीआई द्वारा की गई कार्रवाई और इस मामले में सूची सिंह से पूछताछ के बाद उनपर कार्रवाई की गई है।
पटना-टाटानगर वंदेभारत में परोसे गये अमूल दही में मिले कीड़े, रेलवे ने लगाया कुल 60 लाख का जुर्माना
दरअसल,CBI को ठेकेदार अजय त्यागी ने लिखित शिकायत की थी कि उसका 8.50 लाख रुपये का बिल बकाया है। इस बिल के भुगतान के लिए चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर 50 हजार रुपये घूस मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया था कि आरोपी अफसर इस रकम में सीनियर डीसीएम की हिस्सेदारी होने की भी बात कर रहा है। सीबीआई ने इस शिकायत का सत्यापन किया और फिर मामला सही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।बुधवार को सीबीआई की टीम ने इस संबंध में सूची सिंह से पूछताछ की थी। सीनियर डीसीएम पर आरोप लगने के बाद रेल प्रबंधन ने बड़ा फैसला करते हुए सूची सिंह को पद से हटा दिया।







