रांची में छात्र आंदोलन के बाद प्रशासन की पहल, दूसरे जिलों से आए छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए परिवहन व्यवस्था

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 11, 2026

Ranchi dc on protesters

रांची: राजधानी रांची में छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से पहुंचे छात्रों की सुरक्षित घर वापसी को लेकर जिला प्रशासन ने पहल की है। आंदोलन के बाद अपने-अपने जिलों की ओर लौटने वाले छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से आवश्यकतानुसार परिवहन की व्यवस्था की गई है।

रांची के उपायुक्त कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और नजदीकी जिलों की ओर सामूहिक रूप से जाने वाले छात्रों के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि बाहर से रांची आए किसी भी छात्र को अकेले या असहाय होकर घर लौटने के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है।

छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

जिला प्रशासन ने छात्रों की सुविधा और आवश्यक सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9162738438 जारी किया है। दूसरे जिलों से आए छात्र परिवहन संबंधी सहायता के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि प्राप्त सूचना के आधार पर छात्रों को जरूरी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

See also  रांची के युवक को महंगी पड़ी सोशल मीडिया पर लड़की से दोस्ती, हो गई डेढ़ करोड़ की ठगी

‘छात्र हमारे अपने हैं’, प्रशासन ने दिया भरोसा

जिला प्रशासन ने कहा है कि “छात्र हमारे अपने हैं” और उनकी सुरक्षा, सुविधा एवं सकुशल घर वापसी प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में खुद को अकेला न समझें और जरूरत पड़ने पर प्रशासन से संपर्क करें।

प्रशासन ने आंदोलन में शामिल छात्रों से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से अपने घरों की ओर लौटने की अपील की है। साथ ही, परिवहन या अन्य किसी प्रकार की परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 9162738438 पर संपर्क करने को कहा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now