रांची स्टेशन पर लड़की के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, CCTV में दिखी हैरान कर देने वाली तस्वीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 29, 2024

रांची स्टेशन पर लड़की के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, CCTV में दिखी हैरान कर देने वाली तस्वीर

रांची रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक लड़की चलती ट्रेन के नीचे चली गई। लेकिन गनीमत रहा कि उस हादसे में लड़की की जान बच गई, ये किसी चमत्कार से कम नहीं था। ट्रेन पर चढ़ने की जल्दी में एक लड़की ट्रेन के नीचे गिर गई, जिसे आरपीएफ ने बचा लिया।रांची आरपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 13351 एक्सप्रेस में एक लड़की चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, इसी बीच लड़की ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में गिर गई, ये देख आरपीएफ ने तुरंत ट्रेन रुकवाई और लड़की के पास पहुंचकर उसे पीछे खींचा और उसकी जान बचाई। लड़की के साथ हुए हादसे की पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा।चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में जब कोई लड़की नीचे गिरती है तो उसका ट्रेन के पहिए से बच निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं है।आरपीएफ के मुताबिक जिस लड़की की जान बचाई गई उसका नाम मोनिका कुमारी है।लड़की ने बताया कि वह ट्रेन संख्या 13351 से तमिलनाडु जाने के लिए रांची आयी थी। इस दुर्घटना में उसके पैर में हल्की खरोंच आयी है।

See also  मनीष रंजन को JSSC चेयरमैन की अतिरिक्त जिम्मेदारी, बिहार के सारण जिले के रहने वाले है IAS अधिकारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now