रांची SSP राकेश रंजन ने राजधानी के क्राइम स्पॉट का किया निरीक्षण, अपराधियों और अड्डेबाजों पर शिकंजा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 16, 2026

रांचीः एसएसपी राकेश रंजन मंगलवार रात राजधानी के क्राइम ब्लॉक स्पॉट का निरीक्षण करने पुलिस पदाधिकारियों के साथ निकले। राजधानी के शहरी और ग्रामीणों इलाकों में क्राइम ब्लैक स्पॉट, स्नैचिंग, अड्डेबाजी, नशेबाजी एवं यातायात व्यवस्था का एसएसपी ने जायजा लिया गया। अपराधियों को नकेल कसने को लेकर एसएसपी ने पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये।

Untitled design 9 3
सड़क पर उतरी पूरी पुलिस की टीम
निरीक्षण अभियान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए. एसएसपी के साथ पुलिस महकमे के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, कोतवाली एसपी निखिल राय के अलावा कई क्षेत्रों के डीएसपी और स्थानीय थाना प्रभारी शामिल रहें। एसएसपी और उनकी टीम ने शहर के उन इलाकों का दौरा किया, जहां अक्सर असामाजिक तत्वों के जमावड़े और आपराधिक गतिविधियों की शिकायतें मिलती हैं. इनमें मुख्य रूप से तिलता चौक, कटहल मोड़, ओटीसी ग्राउंड क्षेत्र, बड़ा तालाब परिसर, अरगोड़ा चौक एवं आसपास के क्षेत्र शामिल रहें।

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में गणेश पूजा के लिए स्थापित किए गए विभिन्न पूजा पंडालों एवं आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया गया। पंडालों के आसपास भीड़, आवागमन, पार्किंग, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

See also  HIV संक्रमित लड़की से दो साल तक रेप, जबरन गर्भपात; डॉक्टर सहित 6 के खिलाफ केस

Ranchi 1 6 600x338 1

इसके साथ ही क्राइम ब्लैक स्पॉट एवं स्नैचिंग की घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों का भी भौतिक निरीक्षण किया गया। सुखदेवनगर, पंडरा, कोतवाली, अरगोड़ा थाना क्षेत्र सहित मुंडला पहाड़ एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्ती, निगरानी एवं अपराध नियंत्रण की व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा संबंधित थाना प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक निरोधात्मक एवं विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

ऐसे स्थानों का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ अड्डेबाजी, नशेबाजी अथवा असामाजिक गतिविधियों की संभावना रहती है। इन क्षेत्रों में नियमित गश्ती एवं भौतिक निगरानी बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में मुंडला पहाड़ क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहाँ से अवैध शराब बरामद की गई।

इसी क्रम में अपर बाजार क्षेत्र के बड़ा तालाब एवं उसके आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया गया। इन क्षेत्रों में पूर्व में प्रकाश में आई चोरी-छिनतई की घटनाओं के मद्देनज़र पुलिस गश्ती एवं निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

See also  हेमंत के प्रस्तावक और सिदो-कानू के वंशज मंडल मुर्मू ने ली रांची में बीजेपी की सदस्यता

यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश

क्षेत्र भ्रमण के दौरान यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। ऐसे डिवाइडर कटिंग को चिन्हित किया गया, जिनके कारण यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक यातायात के साथ विचार-विमर्श कर ऐसे चिन्हित कटिंग को स्लाइडिंग बैरियर के माध्यम से तत्काल बंद कराने का निर्णय लिया गया, ताकि यातायात का बेहतर एवं सुचारू रूप से नियमन किया जा सके।

इसके अतिरिक्त सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़े होने वाले ऑटो एवं अन्य वाहनों के कारण यातायात बाधित होने की स्थिति को देखते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कल से विशेष अभियान चलाकर नो-पार्किंग एवं अनधिकृत पार्किंग वाले स्थानों पर जुर्माना एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय द्वारा सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि गणेश पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे। साथ ही अपराध, स्नैचिंग, अड्डेबाजी, नशेबाजी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध सघन निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए, ताकि आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

See also  नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे लालू यादव और तेजस्वी यादव, बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अहम मानी जा रही है मुलाकात

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now