रांची रेंज के आईजी ने सिमडेगा कोर्ट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 14, 2024

सिमडेगा : दक्षिणी छोटानागपुर के डीआईजी अनूप बिरथरे औचक गुरूवार को सिमडेगा पहुंचे और कोर्ट परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सिमडेगा कोर्ट के सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। डीआईजी अनूप बिरथरे कोर्ट परिसर के अंदर बाहर हर तरफ घूम घूम कर सुरक्षा के सभी पहलुओं की जांच की । इस दौरान में सीसीटीवी, अभियुक्तों को रखने वाले हाजत आदि की भी जांच की, साथ ही उन्होंने कोर्ट की सुरक्षा को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिससे कोर्ट परिसर बिल्कुल सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि सिमडेगा कोर्ट परिसर को सुरक्षित रखना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है।

See also  सिमडेगा के कोलेबिरा में दर्दनाक सड़क हादसा,पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत, चार घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now