सिमडेगा के कोलेबिरा में दर्दनाक सड़क हादसा,पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत, चार घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 11, 2026

सिमडेगा के कोलेबिरा में दर्दनाक सड़क हादसा,पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत, चार घायल

सिमडेगाः गुरुवार को जिले के कोलेबिरा-रांची मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। हादसा जिले के अघरमा के पास हुआ, जहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के मुताबिक, एक परिवार स्कॉर्पियो में सवार होकर लोहरदगा से लसिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान अघरमा के पास गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई।टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया।
हालांकि, इस हादसे में एक दंपती और उनके तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं एक बच्चा, दो महिलाएं और एक पुरुष समेत चार अन्य घायल हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर घायलों की हालत पर लगातार नजर रख रहे हैं।
इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के इमरजेंसी इंतजामों पर भी सवाल उठ रहे हैं। गांववालों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची, जिससे घायलों को अस्पताल ले जाने में देरी हुई। लोगों ने इमरजेंसी सेवाओं को और मजबूत करने की मांग की है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि हादसे में पति-पत्नी और तीन बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। चार अन्य घायल बताए गए हैं. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

See also  तेजप्रताप यादव उज्जैनी से मिलने जबरन घर में घुसे, अनुष्का के भाई आकाश ने पूर्व मंत्री पर कराई FIR
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now