रांची: रांची पुलिस के लिए वर्ष 2025 उपलब्धियों से भरा रहा है.पुलिस ने संगठित अपराधों और अन्य गंभीर आपराधिक घटनाओं में शामिल 399 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. इसके साथ ही, नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने रिकॉर्ड 14.84 करोड़ मूल्य का नशीला पदार्थ बरामद किया है. एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि रांची पुलिस अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले वर्ष में भी यह अभियान सख्ती से जारी रहेगा.
जाने किस तरह के अपराध में शामिल 399 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी:
– संगठित अपराध: 44
– हथियार बरामदगी मामला: 86
– वाहन चोरी: 158
– छिनतई (स्नैचिंग): 29
– अन्य चोरी के मामले: 82
नशा कारोबारियों पर शिकंजा: 156 गिरफ्तार, 14.84 करोड़ की ड्रग्स जब्त
नशीले पदार्थों के व्यापार पर नकेल कसते हुए रांची पुलिस ने पिछले साल भर के दौरान 156 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है.ये गिरफ्तारियां ब्राउन शुगर, गांजा, अफीम, डोडा, प्रतिबंधित सिरप और प्रतिबंधित कैप्सूल के अवैध कारोबार से जुड़ी हुई थीं.
इन गिरफ्तार किए गए नशा कारोबारियों के पास से कुल 14.84 करोड़ का नशीला पदार्थ बरामद किया गया है.
अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई:
पुलिस ने 2582 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया और इस अवैध कार्य में शामिल 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया.
नक्सलवाद पर प्रहार: 17 नक्सली गिरफ्तार, 117 हथियार बरामद
नक्सल विरोधी अभियान में भी रांची पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है. पुलिस ने नक्सल मामले से जुड़े 43 मामलों का निष्पादन किया और 17 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की. गिरफ्तार नक्सलियों और अपराधियों के पास से पुलिस ने 117 हथियार और 400 से अधिक जिंदा गोलियां समेत अन्य समान बरामद किए हैं.
अवैध उत्खनन पर निरंतर कार्रवाई:
रांची पुलिस ने अवैध उत्खनन के खिलाफ भी अपनी कार्रवाई जारी रखी है.वर्ष 2025 में पुलिस ने अवैध बालू तस्करी में लगे 72 वाहनों को जब्त किया.अवैध कोयला और पत्थर के कारोबार से जुड़े नौ वाहनों को जब्त किया.




