- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 6 साइबर ठग गिरफ्तार,हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन, कार, मोबाइल व डेबिट कार्ड बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 2, 2026

एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 6 साइबर ठग गिरफ्तार,हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन, कार, मोबाइल व डेबिट कार्ड बरामद

हजारीबाग: एस्कॉर्ट सर्विस उपलब्ध कराने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का हजारीबाग पुलिस ने पर्दाफाश किया है। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र से पुलिस ने छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक केआईए सोनेट कार, 12 मोबाइल फोन, 23 सिम कार्ड और 10 डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं।

हजारीबाग में नये साल की रात दो पक्षों में हिंसक झड़प, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विशुनगढ़ के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई।छापेमारी के दौरान विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में घूम रही केआईए सोनेट कार (जेएच-02 एपी-0100) को रोका गया। पूछताछ के बाद जांच में पता चला कि आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एस्कॉर्ट सर्विस का फर्जी विज्ञापन डालते थे। मोबाइल नंबर के जरिए लोगों को संपर्क में लेकर UPI व अन्य डिजिटल माध्यमों से रुपये की ठगी की जाती थी।

हजारीबाग के केरेडारी में रातोंरात सड़क पर खड़ी कर दी दीवार, ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर यातायात ठप
ये हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में टिंकू रवानी , इंद्रदेव रवानी , कुणाल कुमार , मुनु कुमार साव , सुरज कुमार साव और सुमित कुमार वर्मा  शामिल हैं। सभी अलग-अलग जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

See also  चतरा में मछली पकड़ने गए दादा-पोती की मौत, सुरंग से निकली दोनों की लाश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now