रांची के धुर्वा डैम में महिला का भूत! बर्थडे मनाने आये युवक को पीटा, कैमरे में कैद दर्दनाक ऑडियो रोंगटे खड़े कर देगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 24, 2024

रांची के धुर्वा डैम में महिला का भूत! बर्थडे मनाने आये युवक को पीटा, कैमरे में कैद दर्दनाक ऑडियो रोंगटे खड़े कर देगा

रांची: राजधानी रांची में लोग क्रिसमस और नया साल को लेकर पिकनिक मनाने की तैयारी कर रहे है। रांची के कई हॉट स्पॉट है जहां लोेग पिकनिक मनाने और क्रिसमस नया साल सेलिब्रेट करने जाते है। इसमें से ही एक स्पॉट है रांची का धुर्वा डैम, जहां लड़के लड़कियों के अलावा लोग परिवार के साथ लोग पिकनिक मनाने जाते है। लेकिन इस बार क्रिसमस सेलिब्रेशन से पहले ही धुर्वा डैम में महिला का भूत होने का दावा किया जा रहा है।

नहीं सर…गंदी बात है…हाजिरी बनाने के लिए हेडमास्टर ने शिक्षिका से मांगा गाल पर चुंबन, वायरल हो गया VIDEO
धुर्वा डैम में भूत का साया होने की खबर से सब लोग हैरान हो गए है। सोशल मीडिया पर तस्वीर और ऑडियो वायरल हो रहा है जो किसी बर्थडे पार्टी की बताई जा रही है। इस तस्वीर और ऑडियो के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान वहां भूत आया था और उसने युवक की पिटाई कर दी।

See also  नगर निगम कार्यालय में घुसा सांप, AC में जाकर छुप गया, पकड़ने के लिए मोबाइल पर बजाया गया नागिन सॉन्ग

 

केबिन में महिला का मुंह दबा गलत हरकत करने लगा डॉक्टर, रांची के क्लिनिक में मचा बवाल
धुर्वा डैम में महिला का भूत होने को लेकर किये जा रहे दावे में कहा जा रहा है कि बर्थडे पार्टी के दौरान एक महिला अंधेरे में वहां आती है और युवक की पिटाई करती है। वो बहुत दर्दनाक तरीके से रो रही है और धीरे धीरे उसके रोने की आवाज हावी होते जा रही है। बर्थडे पार्टी मना रहे युवक को इस दौरान पायल की आवाज भी सुनाई देती है। बर्थडे मना रहे युवक इसका वीडियो बनाने का प्रयास करते है तो उसपर वो अदृश्य आवाज हावी हो गई और युवक की पिटाई कर दी।

नोएडा के कॉलेज में लड़कियों के बीच जमकर मारपीट, बाल पकड़ ताबड़तोड़ जड़े थप्पड़- VIDEO
वायरल हुए फोटो में दिख रहा है कि एक काले लिबास और बिखरे बालों वाली महिला खड़ी है जिसकी बहुत धुंधली तस्वीर दिखाई दे रही है। कथित भूत का ऑडियो और तस्वीर वायरल होने के बाद चौकीदार भी उस तरफ रात जाने से इंकार कर रहे है। ये वायरल ऑडियो और तस्वीर रांची में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि लाइव दैनिक इस ऑडियो और तस्वीर की पुष्टि नहीं करता।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now