- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले चार दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Plamu News

Jharkhand Weather : बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर झारखंड के कई हिस्सों में दिख सकता है। राजधानी में इसका असर नौ एवं 10 सितंबर को हो सकता है। शनिवार को राज्य के पश्चिमी (पलामू प्रमंडल) और दक्षिणी (कोल्हान) भाग में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इन हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश

रविवार को कोल्हान वाले हिस्से में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। सोमवार और मंगलवार को उत्तर-मध्य (राजधानी और आसपास) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को कोल्हान तथा राजधानी और आसपास के कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इसके बाद निम्न दबाव का असर कम हो सकता है। इससे भारी बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है।

See also  Jharkhand में बड़े पैमाने पर DSP का तबादला, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की अधिसूचना

पति गैंगस्टर, पिता DSP , BJP की महिला उम्मीदवार देने जा रही है पूर्व मुख्यमंत्री को टक्कर

इन इलाकों में हुआ भारी बारिश

झारखंड में मॉनसून सामान्य रहा। कई इलाकों में भारी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश कुरडेग में हुई। वहां करीब 92 मिमी के आसपास बारिश हुई।  मंझगांव में 75, डालटनगंज में 65, बरकागांव में 50 मिमी के आसपास बारिश हुई। शुक्रवार को भी राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई। कांके वाले इलाके में करीब आधा घंटा अच्छी बारिश हुई।

बर्थडे पार्टी में लड़की को पिलाया नशीला पदार्थ; बाथरूम में ले जाकर किया रेप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now