रांचीः चर्चित गैंस्टर धनबाद के वासेपुर का रहने वाले प्रिंस खान के नाम से राजधानी रांची के कारोबारी और बिल्डर से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी है। ऐसा नहीं करने पर कारोबारी और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गयी है। इस मामले में एचबी रोड़ रुद्राक्ष ग्रीन अपार्टमेंट के रहने वाले कारोबारी कृष्ण गोपालका ने मंगलवार को प्रिंस खान और तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ लालपुर थाने में केस दर्ज कराया है
।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के परिवार ने की मुलाकात, घाटशिला सीट पर उपचुनाव को लेकर हुई चर्चा
कारोबारी कृष्ण गोपालका ने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे उनके मोबाइल नंबर के वाट्सएप पर धमकी भरा मैसेजे आया था। इसमें प्रिंस खान द्वारा पूर्व में आपराधिक घटना को अंजाम देने के संबंधित न्यूज और वीडियो भेजे गये थे। इसके बाद ही पाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गयी। वाट्सएप मसैजे पर जो रिकार्डिंग भेजी गयी थी, उसमें बोलने वाला खुद को प्रिंस खान, दुबई बता रहा था और 10 करोड़ रुपये रंगदारी मांगी, रंगदारी नहीं देने पर उन्हें और उनके बेटे को जान मारने की धमकी दी। व्यवसायी के अनुसार, जब उन्होंने नंबर को ब्लॉक कर दिया, तो 15 सितंबर को दिन के 1.10 बजे एक इंटरनेशनल नंबर से उनके मोबाइल पर रिकार्डिंग भरा मैसेज भेजा गया, जिसमें वह धमकी दे रहा था कि नंबर ब्लॉक किया है, उसे हटाओ और बात करो, प्रिंस खान दुबई से बोल रहा हूं। पता कर लो। पुलिस के पास केस किया, तो तुमको और तुम्हारे बेटे को जान से मार देंगे। तुम्हारा पता मेरे पास है। साथ ही ऑर्म्स से फायर करते हुए वीडियो भी भेजा गया। इस घटना के बाद कारोबारी ने इस नंबर को भी ब्लॉक कर दिया।
दिल्ली के झारखंड भवन में तैनात कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी, परेशान अधिकारियों ने लगाई गुहार
बेटे को भी भेजा मैसेजः कारोबारी के अनुसार, जब उन्होने दूसरे नंबर को भी ब्लॉक कर दिया, तो उनके बेटे के मोबाइल नंबर पर भी ऑर्स से फायर करते हुए वीडियो भेजा गया था। रिकार्डिंग में उनके बेटे का नाम लेते हुए धमकी दी गयी कि 10 करोड़ रुपये रंगदारी दो और अपने पिता को बोलो कि मेरा नंबर अनब्लॉक करें और तुम नंबर ब्लॉक मत करना, नहीं तो पैसा नहीं लेंगे, सीधे ठोक देंगे।
नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री जेल से हुए फरार! Gen-Z Protest के बाद सामने आई चौंकाने वाली बात
पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार कृष्ण गोपालका के मोबाइल नंबर पर 14 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे मोबाइल संख्या 9163475471 से व्हाट्सअप वीडियो आया। इसमें प्रिंस खान से संबंधित न्यूज वीडियो था। इसके बाद प्रिंस खान का व्हाट्सअप कॉल आया और जान मारने की धमकी दिया। फिर व्हाट्सअप मैसेज में रिकॉर्डिंग भेजकर 10 करोड़ रंगदारी मांगा। पैसा नहीं देने पर बेटे और उसे जान से हांथ धोने की धमकी दिया। देर रात जब फिर से कॉल आया तो नंबर को ब्लॉक कर दिया तो दूसरे दिन 15 सितंबर को फिर से दोपहर में मोबाइल संख्या 447449856308 से धमकी भरा मैसेज और रिकॉर्डिंग भेजा। इतना ही नहीं ऑफिस और घर का वीडियो भी भेजा, ताकि उसे पता चल सकें कि प्रिंस खान का गुर्गा शहर में नजर रखे हुए है।


