- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में आज जूनियर डॉक्टर करेंगे कार्य बहिष्कार

राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में आज जूनियर डॉक्टर करेंगे कार्य बहिष्कार

रांची: झारखंड के सभी छह मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर मंगलवार को कार्य बहिष्कार करेंगे। यह कार्य बहिष्कार फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल ऐसोसिएशन के बैनत तले होगा। इसके तहत सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक जूनियर डॉक्टर ओपीडी और रूटीन सर्जरी में अपनी सेवाएं नहीं देंगे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्ची जारी नहीं होने दी जाएगी। जिससे नये मरीजों की भर्ती सेंट्रल इमरजेंसी द्वारा की जा सकेगी। हालांकि वार्ड में पहले से भर्ती मरीजों की देखभाल और आपातकालीन सेवाएं संचालित रहेंगी। इसका मतलब इमरजेंसी सर्जरी, गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी, बच्चों का टीकाकरण, पोस्टमार्टम को इससे दूर रखा गया है।

बिग ब्रेकिंगः कांके CO जयकुमार राम लापता, अपहरण की आशंका, थाने में प्राथमिकी दर्ज
वहीं सोमवार को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल ऐसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी जूनियर डॉक्टरों की बैठक हुई। इसमें पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में एक दिन के कार्य बहिष्कार पर अंतिम निर्णय लिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि महिला जूनियर डॉक्टर के साथ अभी तक न्याय नहीं हुआ है, इसलिए हम उनका समर्थन कर रहे है। बैठक में आईएमए जेडीएन के डॉक्टर राघवेंद्र ,डॉक्टर प्रवीण सोलकी, डॉक्टर स्नेह लाल, डॉक्टर अभिषेक हांसदा, डॉक्टर अंकित कुमार और डॉक्टर जुनेद समेत अन्य शामिल हुए।

See also  JSSC CGL का रिजल्ट निकल गया, देखिए यहां पर किस-किस का हुआ सलेक्शन, कुल 2231 अभ्यर्थियों को हुआ सलेक्शन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now