Ranchi में 459 पुलिसकर्मियों का तबादला, SSP ऑफिस से जारी किया आदेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 10, 2026

Ranchi में 459 पुलिसकर्मियों का तबादला, SSP ऑफिस से जारी किया आदेश

रांचीः राजधानी रांची में बड़े पैमाने पर पुलिस महकमें में फेरबदल किया गया है। जिला पुलिस बल में तैनात 459 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इनमें 391 पुरुष और 68 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। एसएसपी कार्यालय रांची से दी गई जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मियों को वर्तमान तैनाती से हटाकर अलग-अलग थानों, ओपी, रिजर्व गार्ड और पुलिस इकाइयों में पदस्थापित किया गया है।

जल्द योगदान देने का निर्देश
आदेश की सूची में दयानंद कुमार, संजीव कुमार, राकेश कुमार, अरुण कुमार, रवि कुमार, अमित कुमार, मनोज उरांव, राजेश कुमार, सुशील कुमार और विकास कुमार समेत कई पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। शुरुआती सूची में डीएपी श्रेणी के जवानों का तबादला किया गया है।

f75b0921
इसी तरह आगे की सूची में राजेंद्र प्रसाद यादव, राजीव पी. सिंह, सुरेश कुमार, अजीत कुमार, नरेश कुमार और प्रकाश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों के नाम हैं। इन जवानों को अलग-अलग थाना रिजर्व गार्ड में भेजा गया है। वहीं, महिला पुलिसकर्मियों में अर्चना देवी, कविता देवी, प्रतिमा देवी, रंजना देवी, सुनीता कुमारी, पूनम देवी और अंजलि कुमारी समेत कई नाम शामिल हैं।
महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों और पुलिस इकाइयों में की गई है। आदेश में डीएपी, एच डीएपी, एल डीएपी और ओआर श्रेणी के पुलिसकर्मी शामिल हैं। प्रत्येक नाम के सामने संबंधित पुलिसकर्मी की वर्तमान और नई पदस्थापना दी गई है।

See also  पूर्णिया के कार्यपालक अभियंता द्विजेंद्र कुमार मिश्र गिरफ्तार , निगरानी की टीम ने 1.04 लाख रुपए रिश्वत लेते दबोचा

महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 68
महिला पुलिसकर्मियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में भेजा गया है। इनमें महिला थाना, कोतवाली, सदर, डोरंडा, अरगोड़ा, जगन्नाथपुर समेत कई पुलिस प्रतिष्ठानों और थानों में पदस्थापन किया गया है।

कई थानों में बदली गई तैनाती

जारी आदेश में रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली गई है। कई जवानों को एक थाना रिजर्व गार्ड से दूसरे थाना रिजर्व गार्ड में भेजा गया है। वहीं, कुछ पुलिसकर्मियों का पदस्थापन पुलिस लाइन, यातायात, महिला थाना और अन्य पुलिस इकाइयों में किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now