डेस्कः कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कोर्ट में अपनी जान को खतरा बता सनसनी फैला दी। राहुल गांधी ने कोर्ट में दावा किया कि हाल में ही उन्होने जिन राजनीतिक मुद्दों को उठाया और सावरकर पर जो टिप्पणियां की थी उससे उनकी जान को खतरा है।
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR को वोटर फ्रेंडली माना,कहा-पहले 7 पेपर थे, अब तो 11 में कोई एक कागज मांगे रहे हैं
पुणे की विशेष कोर्ट में अपनी पेशी के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वीर सावरकर पर दिये गए बयान की वजह से मुझे जान का खतरा है। राहुल ने कहा कि दो नेताओं ने मुझे धमकी दी थी। पेश के दौरान राहुल ने अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की। दरअसल, यह मामला वीर सावरकर के खिलाफ कथित मानहानि टिप्पणी से जुड़ा है, जिसमें शिकायतकर्ता सत्याकी सावरकर ने राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराया है।
यूपीएससी ने अनुराग गुप्ता को नहीं माना डीजीपी, अधिकारियों की प्रोन्नति अटकी
राहुल गांधी की ओर से वकील मिलिंद दत्तात्रय पवार ने अदालत में लिखित आवेदन देकर कहा कि शिकायतकर्ता नाथूराम गोडसे और गोपाल गोडसे के वंशज हैं, जिनका इतिहास हिंसक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। पवार ने आरोप लगाया कि मौजूदा राजनीतिक माहौल और कुछ नेताओं के विवादित बयानों से राहुल गांधी की जान को गंभीर खतरा है। अदालत ने इस याचिका को रिकॉर्ड में लिया है।
नीतीश कैबिनेट में 30 एजेंडों पर लगी मुहर, जेपी सम्मान योजना के तहत पेंशन दरों में बढ़ोतरी
शिकायतकर्ता नाथूराम गोडसे के वंशज
राहुल गांधी ने कहा कि शिकायतकर्ता नाथूराम गोडसे और गोपाल गोडसे के वंशज हैं, जिनका इतिहास हिंसक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। इस दौरान राहुल ने रवनीत सिंह बिट्टू और तरविंदर सिंह मारवाह का भी जिक्र किया।
रवनीत ने राहुल को आतंकी कहा था
राहुल गांधी की अर्जी में रवनीत सिंह बिट्टू का नाम है। रवनीत ने राहुल को देश का नंबर एक आतंकवादी कहा था। इसके अलावा याचिका में BJP नेता तरविंदर सिंह मारवाह का भी नाम है। मारवाह ने भी राहुल गांधी को धमकी दी थी। तरविंदर सिंह ने कहा था राहुल गांधी का हाल दादी जैसा होगा। राहुल के वकील ने कोर्ट से अनुरोध किया कि सुनवाई के दौरान राहुल को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
सावरकर के पोते ने दर्ज की थी शिकायत
वीडी सावरकर के पोते सत्याकी सावरकर ने राहुल गांधी के खिलाफ पुणे कोर्ट में शिकायत दर्ज की थी।इसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ने लंदन में एक भाषण में दावा किया था कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि उन्होंने और उनके दोस्तों ने एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की और उन्हें इस पर खुशी हुई। सत्याकी ने इसे झूठा बताया, क्योंकि ऐसी कोई घटना या किताब का उल्लेख सावरकर की रचनाओं में नहीं है।




