बेगूसरायः बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को है। मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। राजनीतिक दलों ने चुनावी प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।बेगूसराय में शनिवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जब लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी खुद तालाब में उतर गए और स्थानीय मछुआरों के साथ मिलकर मछली पकड़ने की पारंपरिक प्रक्रिया में भाग लिया।
बिहार की बेटी ने लिखा भावुक पत्र, पिता से मतदान करने की गुजारिश, जानिये क्यों हो रहा है वायरल
राहुल गांधी का यह रूप देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें तालाब में उतरकर जाल डालते और मछलियां पकड़ते देखा। राहुल गांधी को अपने बीच पाकर वहां के लोग काफी उत्साहित नजर आए।स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से तालाब में तैयारियां चल रही थीं। जब राहुल गांधी पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उन्हें पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। फिर मुकेश सहनी जैसे ही तालाब में कूदे वह भी बिना हिचकिचाए तालाब में उतरे और मछुआरों के साथ जुट गए।इस मौके पर वीआईपी प्रमुख मुखेश सहनी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी राहुल गांधी के साथ मौजूद थे। तीनों नेताओं ने एक साथ तालाब में उतरकर ग्रामीणों के साथ बातचीत की और स्थानीय भोजन का स्वाद भी चखा।
बेगूसराय, बिहार में आज VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी जी के साथ वहां के मछुआरा समुदाय से मिलकर बहुत अच्छा लगा।
काम उनका जितना दिलचस्प है, उससे जुड़ी उनकी समस्याएं और संघर्ष उतने ही गंभीर हैं। मगर, हर परिस्थिति में उनकी मेहनत, जज़्बा और व्यवसाय की गहरी समझ प्रेरणादायक है।… pic.twitter.com/8EecHux9m7
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 2, 2025
बिहार के बेगूसराय में दारोगा का जिससे था जमीन का विवाद, झारखंड के खूंटी में झूठे केस में बना दिया अभियुक्त
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
राहुल गांधी का तालाब में उतरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। लोग जमकर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
बिहार के बेगूसराय में मछुआरों के साथ मछली पकड़ते और तैरते नजर आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी @RahulGandhi @INCIndia @INCBihar @INCJharkhand_ @MahtoKeshavINC @rajeshkrinc @RJDforIndia @sonofmallah @IrfanAnsariMLA @ShilpiNehaTirki @girirajsinghbjp @BJP4Bihar #BiharElection2025 pic.twitter.com/vwAaACQkhr
— Live Dainik (@Live_Dainik) November 2, 2025




