बिहार की बेटी ने लिखा भावुक पत्र, पिता से मतदान करने की गुजारिश, जानिये क्यों हो रहा है वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 2, 2025

नवादाः बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होनी है। चुनाव आयोग अपनी ओर से मतदाताओं को मतदान करने के लिए अलग-अलग तरीके से प्रेरित करते नजर आ रही है। इसी कड़ी में एक मामला नवादा जिले से सामने आई है जहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्कूली छात्र-छात्राएं अपने अभिभावक को पत्र लिखकर मतदान करने की अपील कर रहे है और उन्हें वोट के महत्व से अवगत करा रहे है। नवादा के मेसकौर प्रखंड केकउत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवगंज की मोनी कुमारी ने अपने पिता को एक मार्मिक पत्र भेजी है, जिसमें उनसे वोट की आग्रह की है।

अनंत सिंह गिरफ्तार, मोकामा में दुलालचंद हत्याकांड में पुलिस ने देर रात किया अरेस्ट
वोट के लिए पिता के नाम पुत्री का पत्र
प्रिय पिताजी
सादर नमस्कार
मैं आपकी बेटी मोनी कुमारी विद्यालय का नाम उ० म० विद्यालय (बारत) शिवगंज में पढ़ती हूं। आज स्कूल में हमें मतदान के बारे में मैडम ने बताया कि मतदान सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारी जिम्मेदार भी है। पिताजी 11 नवम्बर 2025 को हमारे नवादा जिला में विधान सभा का मतदान होना है। मैं आपसे निवेदन करती हूं कि उस दिन अपने सभी कार्यों से पहले मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट बहुत कीमती है. यह न केवल सही प्रतिनिधि चुनने में मदद करेगी। बल्कि हम बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव भी मजबूत करेगी। आप तो हमेशा सिखाते हैं कि “देश के लिए कुछ अच्छा करना थाहिए.” तो पिताजी इस बार देश के लिए बिहार के लिए और हमारे भविष्य के लिए मतदान, जरूर करें।आपका वोट ही लोकतंत्र की सच्ची ताकत है। ” पहले मतदान, फिर कोई अन्य काम।”
आपकी पुत्री
मोनी कुमारी
वर्ग क्रमांक : 9

See also  अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया गया, राजेश कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

267r8tn8 bihar

बिहार के बेगूसराय में दारोगा का जिससे था जमीन का विवाद, झारखंड के खूंटी में झूठे केस में बना दिया अभियुक्त
सैकड़ों बच्चों ने परिजनों से किया आग्रह
दरअसल, यह अकेला पत्र नहीं है। जिले के सभी विद्यालयों में जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर पत्र लेखन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अनूठे अभियान में छात्रों ने अपने अभिभावकों को पत्र लिखकर 11 नवम्बर को मतदान करने के लिए आग्रह किया है। पत्रों में बच्चों ने लिखा कि लोकतंत्र की शक्ति जनता के मत से निर्मित होती है, इसलिए हर नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए।
डीएम के पहल पर बच्चों ने उठाया कदम
जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पत्र लेखन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका व्यापक असर पड़ रहा हैं। रवि प्रकाश के मुताबिक, जिले में मतदाता जागरूकता के लिए जीविका दीदी, स्वीप आईकॉन और सिविल सोसाइटी के जरिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

See also  तेज प्रताप और अनुष्का यादव प्रकरणः किसी भी बेटी के साथ अन्याय ना हो- बोले चिराग पासवान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now