- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

Father Stan जैसा जुल्म हेमंत सोरेन पर हो रहा है, फादर की मौत का बदला है लोकसभा चुनाव का परिणाम: कल्पना सोरेन का BJP पर बड़ा हमला

Father Stan जैसा जुल्म हेमंत सोरेन पर हो रहा है, फादर की मौत का बदला है लोकसभा चुनाव का परिणाम: कल्पना सोरेन का BJP पर बड़ा हमला

रांची: लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अपने बदौलत बहुमत नहीं मिलने और झारखंड की एसटी सीटों पर बीजेपी की हार और आदिवासी बहुल विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के बेहतर प्रदर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होने पोस्ट में लिखा कि फादर स्टेन की अनुचित मौत का बदला लेने की शुरूआत हो चुकी है, फादर स्टेन जैसा जुल्म हेमंत सोरेन के साथ भी हो रहा है। झारखंड को मणिपुर बनाना चाहते है।

Nitish को चाहिए Modi 3.0 सरकार में तीन मंत्री का पद, जानिये कौन है दौड़ में आगे

hemant latter
कल्पना सोरेन ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि इस चुनाव झारखण्ड ने 84 वर्षीय जेसुइट पादरी और आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता फादर स्टैन स्वामी की हिरासत में हुई अनुचित मौत जो की भारत की लोकतंत्र और मानवाधिकारों की स्थिति पर एक काला धब्बा है – उसका बदला लेने की शुरुआत की है।

See also  मुख्यमंत्री को ED ने फिर लिखा पत्र, एजेंसी के सामने पेश होने को बताया अनिवार्य

दशकों से आदिवासी समुदायों के अधिकारों के लिए वकालत एवं लड़ाई लड़ने वाले फादर स्टेन के उच्च आयु और पार्किंसंस रोग के बावजूद, उन्हें भाजपा सरकार द्वारा लगाए गए झूठे आतंकवाद के आरोपों पर जमानत और समुचित चिकित्सा उपचार से वंचित रखा गया। पानी पीने के लिए 25 पैसे का स्ट्रॉ नहीं दिया गया 😡

जेल की स्थितियों से बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण, फादर स्टैन की दुर्भाग्यपूर्ण मौत 5 जुलाई, 2021 को हिरासत में हो गई। उनकी मौत आतंकवाद के बहाने से विपक्ष एवं आदिवासियों को दबाने और मानवाधिकार कार्य को अपराधीकरण करने की भाजपा की नीति का उदाहरण है।

जैसे सबसे कमजोर वर्ग के लिए आवाज उठाने वाले फादर स्टेन को संस्थागत उपेक्षा और अन्याय से चुप कराया गया, आज उसी तरह का जुल्म हेमन्त सोरेन पर हो रहा है ।

आज ज़रूरत है हर एक झारखंडी को हेमन्त सोरेन के पक्ष में मज़बूती के साथ खड़ा होने की वरना ये झारखंड को मणिपुर बनाने से बाज़ नहीं आएँगे।

See also  असम में JMM 19 सीटों पर तीन-कमान के सिंबल पर लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस से नहीं बनी बात, माले के लिए एक सीट छोड़ी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now