पटनाः शुक्रवार की रात पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 35 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किये जाने के बाद कांग्रेस पार्टी के दो बड़े नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी पर और राज्य सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है।
Pappu Yadav को 35 साल पुराने मामले में पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का है मामला
राहुल गांधी ने एक्स के जरिए पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले का जिक्र किया और पप्पू यादव की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है।’
पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद तबीयत बिगड़ी, IGIMS से PMCH किया गया शिफ्ट
राहुल गांधी ने और क्या-क्या लिखा?
राहुल गांधी ने आगे लिखा, पीडित परिवार ने जब निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया। केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो। इस बेटी के लिए न्याय की आवाज बनकर साथी सांसद पप्पू यादव जी मजबूती से खड़े हुए। आज उनकी गिरफ्तारी साफ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है ताकि जवाबदेही मांगने वाली हर आवाज को डराया और दबाया जा सके।
राहुल गांधी ने यह भी लिखा, ‘सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि यह घटना किसी एक मामले तक सीमित नहीं दिखती। यह एक भयावह साजिश और खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जहां और भी बेटियां शिकार बन रही हैं और सत्ता इस खौफनाक सच्चाई से आंखें मूंद कर बैठी है। यह राजनीति नहीं, इंसाफ़ का सवाल है। यह बिहार की बेटी की इज्जत और सुरक्षा का सवाल है।’
पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है।
पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जाँच और न्याय की माँग की, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया - केस को भटकाओ, परिजनों को…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 7, 2026
हजारीबाग के बड़कागांव में ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े 25 लाख की लूट, भागते समय अपराधियों ने की फायरिंग
प्रियंका गांधी ने पप्पू यादव से की फोन पर बात
प्रियंका गांधी ने सांसद पप्पू यादव से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने पप्पू यादव को अच्छे वकील की मदद लेने की सलाह दी। साथ ही प्रियंका गांधी ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी। प्रियंका गांधी ने लिखा, पटना के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला है। यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है। FIR दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक सबकुछ संदिग्ध बना दिया गया है। यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है?
प्रियंका गांधी ने यह भी लिखा, ‘हाथरस, उन्नाव से लेकर अंकिता भंडारी और पटना तक जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, भाजपा की सरकारें पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती हैं। इस केस में आवाज उठा रहे सांसद पप्पू यादव जी की गिरफ्तारी इसी असंवेदनशील रवैये की एक और कड़ी है। भाजपा और उनके सहयोगियों का एजेंडा स्पष्ट है- वे अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं।’
पटना के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला है। यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है। FIR दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक - सबकुछ संदिग्ध बना दिया गया है। यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है?…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 7, 2026







