पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद तबीयत बिगड़ी, IGIMS से PMCH किया गया शिफ्ट

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद तबीयत बिगड़ी, IGIMS से PMCH किया गया शिफ्ट

पटनाः पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई है। शुक्रवार रात में गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव को IGIMS अस्पताल से PMCH शिफ्ट किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य स्थिति में गिरावट आने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

 

Pappu Yadav को 35 साल पुराने मामले में पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का है मामला
जानकारी अनुसार, पप्पू यादव को हाल ही में 1995 के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था।गिरफ्तारी के बाद पहले उन्हें मेडिकल जांच के लिए IGIMS अस्पताल लाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें PMCH शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। उनके समर्थकों और परिजनों में इसको लेकर चिंता का माहौल है और बेहतर इलाज की मांग की जा रही है।

IND vs ENG U-19 WC Final: वैभव सूर्यवंशी की आंधी बह गए अंग्रेज,भारत छठी बार बना चैंपियन
गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की अचानक बिगड़ी हालत
मामला वर्ष 1995 का है, जब पटना के गर्दनीबाग थाने में विनोद बिहारी लाल नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पप्पू यादव और उनके सहयोगियों ने धोखाधड़ी कर उनका मकान किराए पर लिया और बाद में उस मकान का इस्तेमाल सांसद कार्यालय के रूप में किया गया। आरोप है कि किराए पर लेते समय इस बात को छिपाया गया था।
अस्पताल में पप्पू यादव का जारी है इलाज
इस मामले में हाल ही में पटना की एमपी-एमएलए अदालत ने पप्पू यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था। यह आदेश लंबे समय तक अदालत में पेश न होने के कारण दिया गया था।इससे पहले कोर्ट गिरफ्तारी वारंट और इश्तेहार भी जारी कर चुकी थी। अब गिरफ्तारी और बिगड़ती तबीयत के बीच पप्पू यादव का इलाज जारी है।

See also  ई-स्कूटी से दुर्गम इलाकों में एएनएम पहुंचा़ रहीं स्वास्थ्य सेवाए
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now