बिहार में स्वर्ण कारोबारी के घर अपराधियों ने बोला हमला, बमबाजी कर फैलाई दहशत, दो घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 22, 2026

डेस्कः बिहार के वैशाली जिले में अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी के घर धावा बोला। महनार थाना क्षेत्र के थानपुर गांव में 15 से 20 की संख्या में आये अपराधियों ने जमकर लूटपाट की। डकैती के दौरान अपराधियों ने बमबाजी और मारपीट भी की। इस वारदात में दो लोग घायल हो गए है।

26525585 loot2

रामगढ़ के चितरपुर में ज्वेलरी शॉप में एक करोड़ की लूट, 5 की संख्या में आये थे अपराधी
बताया जा रहा है कि लगभग 15 से 20 हथियारबंद अपराधियों ने थानपुर गांव निवासी स्वर्ण व्यवसायी रंजीत कुमार साह के घर धावा बोलकर लाखों की संपत्ति लूट ली।डकैतों ने सबसे पहले घर के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद 10 से अधिक बम धमाके और फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी।अपराधियों ने घर के कमरों और अलमारी के ताले तोड़ दिए और परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर सोना-चांदी और नकदी लूट ली।

नीतीश कुमार ने भरोसेमंद श्रवण कुमार को बनाया JDU विधायक दल का नेता, 31 साल से लगातार नालंदा के है विधायक
मिली जानकारी के मुताबिक वारदात के दौरान अपराधियों ने गमछा और मास्क से अपने चेहरे ढक रखे थे। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। महनार में इस तरह की बड़ी डकैती कई वर्षों बाद हुई है, जिससे इलाके में भय का माहौल हैं।

See also  टेंडर घोटाले में ED की कार्रवाईः तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल की पत्नी समेत 8 के खिलाफ आरोप पत्र दायर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now