पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के बेटे राजवर्धन ठाकुर को दिल्ली पुलिस का समन, NEET पेपर लीक को लेकर किया था प्रदर्शन

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के बेटे राजवर्धन ठाकुर को दिल्ली पुलिस का समन, नीट पेपर लीक को लेकर किया था प्रदर्शन

रांची: झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर के बेटे राजवर्धन ठाकुर को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है। पुलिस ने समन नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के घर के बाहर प्रदर्शन करने के मामले में जारी किया है।

JLKM ने जारी की पहली लिस्ट, डुमरी से जयराम महतो को होगी बेबी देवी से भिडंत, जानिए कहां-कहां से कौन होगा उम्मीदवार ?
नीट पेपर लीक के मामले को लेकर शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर किये गए प्रदर्शन को लेकर दिल्ली के साउथ एवेन्यू थाने में आईपीसी की धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया था। राजवर्धन ने समन जारी किये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो डरने वाले नहीं है, सच की लड़ाई लड़ते रहेंगे चाहे जेल ही क्यों न जाने पड़े।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now