- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

पुलवामा शहीद के बेटे का अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन, झारखंड के गुमला का रहने वाला है राहुल सोरेंग

पुलवामा शहीद के बेटे का अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन, झारखंड के गुमला का रहने वाला है राहुल सोरेंग

रांची: 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हुए गुमला के बसिया प्रखंड के फरसामा गांव के रहने वाले हेड कांस्टेबल विजय सोरेंगे शहीद हो गए थे। उनके बेटे राहुल सोरेंग ने पिता की छठी बरसी पर अपनी मां और परिवार को बड़ी सौगात दी है। राहुल का हरियाणा की अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।

10 मिनट के अंदर खत्म हो गई कई जिंदगी, स्पेशल ट्रेन का अनाउंसमेंट सुनकर दौड़ पड़े लोग
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने खुद पोस्ट कर ये जानकारी आम लोगों से साझा किया। वीरेंद्र सहवाग ने पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्चा खुद उठाने का फैसला किया था। सहवाग ने अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया भी। राहुल सोरेंग और अर्पित सिंह सहवाग के झज्जर स्थित सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई करते है। पढ़ाई के बीच वह क्रिकेट के गुर भी सुख रहे है। राहुल के पिता विजय सोरेंग और अर्पित के पिता राम वकील सिंह पुलवामा हमले में शहीद हो गए थे।

See also  झारखंड में राज्यसभा की सीटों में अपनी हिस्सेदारी के लिए हेमंत सोरेन मिले तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लु भट्टी- के राजू

शब ए बारात वाले दिन दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर ऐसा क्या हुआ जिस पर देनी पड़ी DMRC को सफाई
वीरेंद्र सहवाग ने पुलवामा अटैक की छठी बरसी पर एक मार्मिक पोस्ट शेयर किया. सहवाग ने लिखा, ‘इस दुखद दिन को 6 साल हो गए है. हमारे बहादुर जवानों के शहादत की भरपाई नहीं हो सकती है, लेकिन राहुल सोरेंग s/o शहीद विजय सोरेंग और अर्पित सिंह s/o शहीद राम वकील पिछले 5 सालों से सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में हैं, जो सबसे संतोषजनक अहसासों में से एक है. राहुल को हाल ही में हरियाणा अंडर-19 टीम में चुना गया है. सभी बहादुरों को नमन.’

नई दिल्ली स्टेशन पर देरी होती गई ट्रेनें और बढ़ती गई भीड़, भगदड़ में मरने वालों की संख्या हुई 18
राहुल का अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन होने से परिवार में हर्ष का माहौल है। परिजनों को उम्मीद है कि राहुल अच्छा प्रदर्शन करते हुए जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बना लेंगे और घर के लोग उसे टीवी स्क्रीन पर क्रिकेट खेलते देख सकेंगे।

See also  राज्यसभा उम्मीदवार तय करने के लिए बीजेपी चुनाव समिति की बैठक, चार नामों का रखा गया प्रस्ताव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now