हजारीबाग में भाई ने सगी बहन का किया रेप, घटना के बाद आरोपी गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 9, 2026

हजारीबाग में भाई ने सगी बहन का किया रेप, घटना के बाद आरोपी गिरफ्तार

हजारीबागः जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सगी बहन ने अपने भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। माता-पिता के देहांत के बाद बहन की भाई की परवरिश कर रही थी। इस घटना के चार घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।
बड़कागांव थाना क्षेत्र के चंदौली पंचायत की रहने वाली एक बहन ने अपने सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।पीड़िता ने बड़कागांव थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया है। जिसके बाद बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई कांडतरी निवासी 21 वर्षीय अर्जुन कुमार पिता स्व. विजय महतो को महज चार घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार के रात की है।पीड़िता ने शुक्रवार को बड़कागांव थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत में बताया कि घर पर कोई नहीं था इसलिए मैं अपने बच्चे के साथ सो रही थी और रात होने का फायदा उठाकर उसके सगे भाई ने उसके साथ जबरदस्ती की और विरोध करने के बाजूद वह रेप करता रहा।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी
घटना के बाद आरोपी भाई अर्जुन कुमार हजारीबाग की ओर भाग रहा था जिस पर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी भाई को हजारीबाग रोड के टीपी 5 के पास से महज 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

See also  एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने ही दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, पुलिस ने आठ को किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now