डेस्क: विवादास्पद आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। केंद्र सरकार ने ने IAS (परिवीक्षा) नियम, 1954 के नियम 12 के अंतर्गत पूजा खेडकर को तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से मुक्त कर दिया है।
केंद्र सरकार ने UPSC परीक्षा में OBC और दिव्यांगता कोटे का दुरुपयोग करने के आरोप में बर्खास्त ट्रेनी IAS खेडकर के खिलाफ कार्रवाई की है।शुक्रवार को पूजा खेडकर ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा था कि वो एम्स में अपनी विकलांगता की जांच कराने के लिए तैयार हैं। पूजा खेडकर ने दिल्ली हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की हैं।खेडकर की ओर से यह दलील दिल्ली पुलिस के उस आरोप पर दिया गया जिसमें कहा गया है था कि उनका विकलांगता प्रमाण पत्र फर्जी हो सकता है।खेडकर पर धोखाधड़ी करने के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांगता कोटे का गलत तरीके से लाभ लेना के भी आरोप है।



