यूपी के प्रयागराज के झूंसी रेलवे स्टेशन के पास एक मकान में मसाज पॉर्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का गुरुवार रात भंडाफोड़ हुआ था। स्थानीय लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने दबिश देकर तीन महिला व एक पुरुष को पकड़ा। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त तीन महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। इसमें चार को जेल भेजने के साथ ही दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
झूंसी स्टेशन के पास लगभग दो महीने से एक मकान में मसाज पॉर्लर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। स्थानीय लोगों को जब इसकी भनक लगी तो गुरुवार रात मकान में धावा बोलकर जमकर हंगामा मचाया। सूचना पर एसीपी झूंसी विमल किशोर मिश्रा और थाना प्रभारी महेश मिश्रा मयफोर्स पहुंचे। पुलिस ने संचालिका कटका निवासी महिला के अलावा कटका निवासी अवधेश कुमार यादव के साथ ही गोरखपुर और गोपालगंज बिहार की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया।
ट्रेन से गिरकर समस्तीपुर कोर्ट के मुंशी की मौत, बदमाशों को पकड़ने के दौरान हादसा
पुलिस के अनुसार, अवधेश कुमार यादव, कटका का रोहित जायसवाल और लाल चौक झूंसी का अभिषेक जायसवाल लोगों को मसाज पॉर्लर में भेजने का काम करते थे। साथ ही लड़कियों को रुपये का प्रलोभन देकर देह व्यापार में शामिल करते थे। संचालिका ने मकान खुद का होने का दावा किया है। हालांकि पुलिस मकान के बारे में जांच कर रही है। थाना प्रभारी की तहरीर पर छह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस फरार रोहित जायसवाल व अभिषेक जायसवाल की तलाश में जुटी है।
एडीसीपी नगर अभिजीत कुमार ने बताया कि झूंसी रेलवे स्टेशन के समीप एक मकान में मसाज पॉर्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। इसमें तीन महिला समेत चार को जेल भेज दिया गया है। वहीं दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
दिल्ली के लाल किले से सोने से बना एक करोड़ का कलश चोरी; हीरा-पन्ना व माणिक्य से सजा था




