जांघों और पीठ पर फेरता है हाथ… मुंबई में KEM अस्पताल के प्रोफेसर पर 6 महिला डॉक्टरों से यौन उत्पीड़न का आरोप

rape_in_Gwalior

मुंबई : मुंबई के महानगरपालिका संचालित केईएम अस्पताल में कार्यरत एडिशनल प्रोफेसर डॉ. रविंद्र देवकर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। अस्पताल के फोरेंसिक विभाग में कार्यरत छह महिला डॉक्टरों ने उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि आरोपी प्रफेसर लंबे समय से महिला सहकर्मियों को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहा था।

जून, 2023 से अस्पताल में कार्यरत 32 वर्षीय एक महिला डॉक्टर ने सबसे पहले इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि वह सेल्फी लेने के बहाने महिला डॉक्टरों को अपने करीब बुलाता था और फिर पीठ व अन्य अंगों पर हाथ लगाता था। पीड़िता ने यह भी बताया कि विभाग में किसी भी आयोजन या कॉन्फ्रेंस के दौरान वह बहुत ज्यादा नजदीक आने की कोशिश करता था।

किसानों के लिए खुशखबरी…200 करोड़ KCC लोन देगा झारखंड को-ऑपरेटिव बैंक

फरवरी, 2025 की एक घटना का जिक्र करते हुए पीड़िता ने बताया कि डॉ. देवकर ने उसकी पीठ पर हाथ फेरा, जिसे दो अन्य महिला डॉक्टरों ने भी देखा और उसे इस व्यवहार पर ध्यान देने की सलाह दी। मार्च, 2025 में एक और महिला डॉक्टर के साथ भी ऐसी ही घटना हुई।

10 अप्रैल 2025 को छह महिला डॉक्टरों ने मिलकर इस मामले में अस्पताल की डीन डॉ. संगीता रावत को एक लिखित शिकायत सौंपी। डीन ने मैसेज के जवाब में कहा कि डॉ. देवकर को निलंबित कर दिया है और इस शिकायत की विस्तृत जांच एक समिति कर रही है। पीड़िता ने इस संबंध में भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

झारखंड टीएसी की बैठक स्थगित, अब नई तारीख की प्रतीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now