झारखंड टीएसी की बैठक स्थगित, अब नई तारीख की प्रतीक्षा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 16, 2025

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चचेरे भाई का निधन, जगदीश सोरेन का नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

रांची, 16 अप्रैल 2025 — झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 को प्रोजेक्ट भवन सभागार में सुबह 11:30 बजे प्रस्तावित झारखंड जनजातीय परामर्शदातृ परिषद (TAC) की महत्वपूर्ण बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।

विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, बैठक को स्थगित करने का निर्णय अचानक लिया गया, जिससे शामिल होने वाले सदस्यों और अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। अब इस बैठक की नई तारीख शीघ्र ही घोषित की जाएगी।

टीएसी बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता प्रस्तावित थी, जिसमें पेसा कानून, सीएनटी एक्ट, जनजातीय विकास योजनाएं और पिछली बैठक में दिए गए क्षेत्रीय बैंक स्थापना के सुझावों पर चर्चा होनी थी।

गौरतलब है कि टीएसी की अंतिम बैठक 16 नवंबर 2023 को आयोजित हुई थी, जबकि 2024 में एक भी बैठक नहीं हो सकी थी। ऐसे में 17 महीने बाद प्रस्तावित यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी।

See also  गढ़वा में दुर्गा माता के मूर्ति विसर्जन को लेकर फिर से बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा

बैठक में शामिल होने वाले प्रमुख नामों में शामिल थे:

  • मंत्री चमरा लिंडा (सदस्य सचिव)

  • नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी

  • विधायक स्टीफन मरांडी, आलोक कुमार सोरेन, लुईस मरांडी, चंपाई सोरेन समेत अन्य

  • मनोनीत सदस्य जोसाईं मार्डी और नारायण उरांव

नई सरकार बनने के बाद टीएसी की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी । माना जा रहा है कि पेसा कानून और सीएनटी कानून को लेकर भी इस बैठक में बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now