छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करते हुए कैमरे में कैद हुआ प्रोफेसर, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करते हुए कैमरे में कैद हुआ प्रोफेसर, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

डेस्कः गुरु-शिष्य की परंपरा को कलंकित करने वाला एक और वीडियो बहुत तेज से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूपी के हाथरस स्थित बांग्ला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। प्रोफेसर एक नहीं कई छात्राओं के साथ ऐसी हरकत करता हुआ नजर आ रहा है।

तेज धूप में तपने के बाद आज बदलेगा मौसम, 22 मार्च तक झारखंड में बारिश के आसार, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा
वीडियो में दिख रहा है कि प्रोफेसर छात्रा को अपने कार्यालय में बुलाता है और उसके साथ अश्लील हरकत करता है। कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष और चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर रजनीश कुमार छात्राओं को अपने कार्यालय में बुलाकर उसको नौकरी देने और परीक्षा में नंबर बढ़ाने के नाम पर अश्लील हरकत करता है। यहीं नहीं छात्राओं को ब्लैकमेल करने के लिए उनके साथ ऐसी हरकत करने का वीडियो खुद ही बनाता था।

गिरिडीह पहुंचकर बोले रघुवर दास, सद्भाव को ठेका सिर्फ हिंदू समाज के पास नहीं, धोडथंबा में हुई हिंसा की न्यायिक जांच हो
कहा जा रहा है कि प्रोफेसर के इन हरकतों को लेकर एक महीना पहले महिला आयोग और पुलिस के पदाधिकारियों को गुमनाम शिकायत पत्र भी भेजा गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज ही नहीं पुलिस प्रशासन में भी हडकंप मच गया है। प्रोफेसर को कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है।

मंदिर के लिए चंदा मांगने गए हनुमान भक्तों पर धारदार हथियार से हमला, मस्जिद से हमले के ऐलान का आरोप; तनाव
छात्राओं का यौन शोषण करने वाले प्रोफेसर के कई वीडियो वायरल हो गये है। अलग-अलग वीडियो में प्रोफेसर अलग-अलग छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब छात्राएं भी बदनाम हो रही है। लोग वीडियो देखकर हैरान है और आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। आरोपी प्रोफेसर रजनीश कुमार महाविद्यालय में मुख्य अनुशासन अधिकारी के तौर पर तैनात था और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर वो छात्राओं को यौन शोषण कर रहा था।

आरोपी प्रोफेसर रजनीश कुमार महाविद्यालय के मुख्य अनुशासन अधिकारी के पद पर तैनात था। पुलिस के स्तर से मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद महाविद्यालय का प्रबंध तंत्र सक्रिय हुआ। महाविद्यालय के प्रबंध समिति के सचिव प्रदीप कुमार बागला ने जारी आदेश में कहा है कि प्राचार्य ने अवगत कराया। सचिव ने कहा है कि मामला अत्यंत गंभीर है। प्रकरण से महाविद्यालय की छवि अति धूमिल और कलंकित हो रही है। शहर में इस प्रकरण को लेकर तरह तरह की चर्चाएं है। सचिव ने आरोपी प्रोफेसर को अग्रिम आदेशों तक के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर एक प्रति आदेश की आरोपी को भेजी है।

पीड़िता ने 20 से अधिक लड़कियों के साथ अलग अलग फोटो पुलिस को उपलब्ध कराए है, जिसमे वह अपने ही दफ़्तर या आवास पर लड़कियों को अपना शिकार बना रहा है। बताया जा रहा है की आरोपी प्रोफेसर पिछले 20 साल से अब तक सैंकड़ो लड़कियों को पास कराने या फिर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अपना शिकार बना चुका है।

‘नीतीश जी के राज में विधायक हिजड़ा हो गईल’, बीजेपी विधायक विनय बिहारी का वीडियो वायरल

नियमित महाविद्यालय में देनी होगी हाजिरी

प्रबंध समीति ने जारी निर्देशों में कहा है कि निलंबन के दौरान आरोपी प्रोफेसर प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह दस बजे से शाम को चार बजे तक निरंतर महाविद्यालय में रहना होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहना होगा। साथ ही उपस्थिति के हस्ताक्षरों के लिए एक पंजिका प्राचार्य के पास रहेगी। जिस पर निलंबित आरोपी प्रोफेसर को आने और जाने के समय हस्ताक्षर करके समय भी अंकित करना होगा। प्राचार्य की बिना अनुमति लिए शहर से बाहर आरोपी प्रोफेसर नहीं जा सकेगा।

आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद अब पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई है। उपनिरीक्षक की ओर से आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी के लिए एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने टीमों का गठन किया है। पुलिस आरोपी प्रोफेसर को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी सुनिश्चित करके उसे जेल भेजा जायेगा।

एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के अनुसार एक गुमनाम पत्र प्राप्त हुआ था। उसकी जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि बागला महाविद्यालय के प्रोफेसर रजनीश कुमार नौकरी और नंबर बढ़ाने के नाम पर यौन शोषण और दुष्कर्म किया है। वीडियों बनाकर उन्हें वायरल लिया। इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गयी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

जब आश्रम एक्ट्रेस अदिति के साथ मुंबई लोकल में हुई छेड़छाड़, बोलीं- उसने मेरे ब्रेस्ट पकड़ लिए

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now