तेज धूप में तपने के बाद आज बदलेगा मौसम, 22 मार्च तक झारखंड में बारिश के आसार, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 17, 2025

रांची सहित 18 जिलों में तेज हवा के साथ होगी हल्की बारिश, गर्मी से आज मिलेगी लोगों को राहत

रांचीः भीषण गर्मी की मार झेल रहे झारखंड के लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य के कई जिलों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो गया था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, सरायकेला खरसावां और जमशेदपुर में कड़ी धूप निकली। रांची में दिन में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद बादल छाने से लोगों को राहत मिली। राज्य में सबसे गर्म चाईबासा जिला रहा जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 6.4 डिग्री ज्यादा है।

गिरिडीह पहुंचकर बोले रघुवर दास, सद्भाव को ठेका सिर्फ हिंदू समाज के पास नहीं, धोडथंबा में हुई हिंसा की न्यायिक जांच हो
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार,17-18 मार्च से राज्य के अधिकांश जिले में आंशिक बादल छाए रह सकते है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। लेकिन अगले तीन से चार दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। राज्य के कुछ इलाकों में गर्म रात की भी स्थिति हो सकती है। 19 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 20 मार्च को राज्य के दक्षिणी हिस्सों में बारिश हो सकती है। 21 और 22 मार्च को भी राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

See also  सीएम चंपाई ने खनन पर दिया सख़्त निर्देश, नीलामी के बाद भी काम शुरू नहीं करने वालों को शो कॉज करें, खनिज ब्लाकों में खनन का काम जल्द करें शुरू

खूंटी में तीन नक्सली संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार, रांची में मजदूर बनकर कर रहे थे काम
17 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार, देवघर, जामताड़ा और दुमका में बारिश के आसार है।
19-20 मार्च को रांची, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, सिमडेगा में बारिश के आसार है।
21 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बारिश के आसार है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now