Arvind Kejriwal जमानत रोकने पर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, सोमवार को सुनवाई!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 24, 2024

अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहतः ED केस में सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल में ही अभी रहेंगे बंद

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में उन्हें जमानत देने के निचली अदालत के आदेश पर हाई कोर्ट की अंतरिम रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। केजरीवाल की याचिका पर सोमवार 24 जून को सुनवाई होगी। आम आदमी पार्टी ने बताया, दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत पर लगाई गई रोक के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। अरविंद केजरीवाल के वकीलों ने जल्द सुनवाई की अपील की है।

T20 World Cup: इंग्लैंड ने यूएसए को दस विकेट से हराया, सेमीफाइनल का रास्ता साफ

हाई कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश पर लगाई रोक

आबकारी घोटाले के आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 जून को दिल्ली हाई कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने कहा कि वह आदेश 2-3 दिनों के लिए सुरक्षित रख रही है, क्योंकि वह संपूर्ण रिकॉर्ड देखना चाहती है। कोर्ट ने केजरीवाल को नोटिस जारी करके ईडी की उस याचिका पर जवाब मांगा है, जिसमें मुख्यमंत्री को जमानत पर रिहा किये जाने को लेकर निचली अदालत के 20 जून के आदेश को चुनौती दी गई है। इसने मामले की सुनवाई के लिए 10 जुलाई की तारीख निर्धारित की है।

See also  JSSC करने जा रहा बड़ा बदलाव, अब इन परीक्षाओं में भी होगा प्री और मेंस

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने की शादी, पिता Shatrughan Sinha हुए भावुक

केजरीवाल के वकील ने हाई कोर्ट के फैसले का किया विरोध

अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक सिंघवी और विक्रम चौधरी ने आदेश पर रोक संबंधी अर्जी का जोरदार विरोध किया। सिंघवी ने अदालत से केजरीवाल के जमानत आदेश पर रोक न लगाने का आग्रह किया और कहा कि अगर उसे व्यापक और ठोस परिस्थितियां दिखती हैं तो वह बाद में उन्हें फिर से जेल भेज सकती है।

सरना धर्म कोड की मांग जारी रहेगी, आदिवासियों की संस्कृति से खिलवाड़ नहीं होने देंगे – मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now