कॉमेडियन सुनील पाल कई घंटों से लापता, पत्नी ने थाने में मिसिंग की शिकायत दर्ज कराई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 3, 2024

कॉमेडियन सुनील पाल कई घंटों से लापता, पत्नी ने थाने में मिसिंग की शिकायत दर्ज कराई

डेस्क: कॉमेडी जगत से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, कॉमेडियन सुनील पाल कई घंटों से लापता बताये जा रहे है। सुनील पाल की पत्नी ने इस बात की जानकारी पुलिस थाने पहुंचकर दी। सांताक्रुज थाना पहुंचकर सुनील पाल की पत्नी ने मिसिंग की शिकायत दर्ज कराई है।

वो थी दूसरे की मंगेतर…10 दिनों बाद होने वाली थी शादी…तभी प्रेमी ने रची ऐसी साजिश की…
सुनील पाल की मिसिंग कम्प्लेन मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। सुनील पाल की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वो शो करने के लिए मुंबई से बाहर गए थे, मंगलवार को उन्हे वापस लौटना था लेकिन वो वापस नहीं आये। कई घंटों से मैं फोन ट्राय कर रही हूं जो लग नहीं रहा है। जब कोई कॉन्टेक्ट नहीं हो पाया तो मैं पुलिस स्टेशन पहुंची। यहां कम्प्लेंट दर्ज करवाई है।

कॉमेडियन सुनील पाल ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में आए थे जो साल 2005 में टीवी पर आया था।स्टैंडअप कॉमेडी के लिए सुनील को काफी पसंद किया गया। अगर सच में सुनील का किडनैप किसी ने किया है तो फैन्स के लिए ये काफी चिंता की बात हो सकती है। इसी साल सुनील पाल ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को क्रिटिसाइज करने को लेकर सुर्खियों में आए थे।

See also  पटना में एक बार फिर पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश, थार चालक हुआ फरार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now