Breaking: राष्ट्रपति ने लालू यादव के खिलाफ लैंड फॉर जॉब के मामले में दी ED को जांच की मंजूरी- सूत्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 8, 2025

आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने बनाई नई टीम, कान्ति सिंह महिला और फातमी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की मिली जिम्मेदारी
Breaking: राष्ट्रपति ने लालू यादव के खिलाफ लैंड फॉर जॉब के मामले में दी ED को जांच की मंजूरी । सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालू यादव के खिलाफ लैंड फॉर जॉब मामले में केस चलाने की अनुमति दे दी है । समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से खबर आई है ।

क्या है “लैंड फॉर जॉब” घोटाला?

यह मामला उस समय का है जब लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे। आरोप है कि रेलवे में ग्रुप D और अन्य पदों पर नौकरियों के बदले में उम्मीदवारों से उनकी जमीनें बेहद कम कीमतों पर या गिफ्ट के तौर पर ली गईं। ये ज़मीनें लालू परिवार से जुड़े लोगों के नाम पर ट्रांसफर की गईं।

जांच एजेंसियों की कार्रवाई

CBI और ED दोनों एजेंसियों ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के तहत केस दर्ज किया है। राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य करीबी सहयोगियों के खिलाफ भी जांच चल रही है। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज और संपत्तियों की जानकारी सामने आई है, जिनमें कई को बेनामी संपत्तियां बताया गया है।

See also  Hemant Soren ने दी नन्ही आलिन को भावभीनी श्रद्धांजलि, दस महीने की बच्ची ने किया अंगदान

क्या- क्या है लालू यादव पर आरोप

  1. नौकरियों के बदले ज़मीनों की अवैध खरीद।
  2. नाम मात्र दामों पर जमीन ट्रांसफर।
  3. भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी।
  4. बेनामी संपत्ति का आरोप।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now