दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंची राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू, राज्यपाल संतोष गंगवार ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 14, 2025

दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंची राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू, राज्यपाल संतोष गंगवार ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रांची: झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू शुक्रवार शाम रांची पहुंची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने बुके देकर राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू शनिवार को बीआईटी मेसरा के 70वां स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगी। इस समारोह के दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार और बिरला ग्रुप के चेरयमैन सीके बिरला भी मौजूद रहेंगे।

Gjv1NTCWIAAwZos

रूस ने यूक्रेन से शांति की चर्चा के बीच चेर्नोबिल में परमाणू रिएक्टर पर किया हमला, जेलेंस्की ने किया दावा
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजधानी रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में कई बदलाव किये गए है।14 फरवरी और 15 फरवरी को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक शहर में छोटे मालवाहक वाहनों का प्रवेश भी वर्जित रहेगा। दिन के तीन बजे से छह बजे तक कांके, रातू रोड़, काठीटांड, दलादली, कटहल मोड़ की ओर जाने वाले वाहन शहर से मेन रोड़, लालपुर, कांटाटोली रोड़ होकर 14 फरवरी को अपने गंतव्य पर जा सकते है। दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक एयरपोर्ट रोड़, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिस चौक, राजभवन मोड़ तक सड़क का उपयोग आम लोग कम से कम करें।15 फरवरी को कांके की ओर से छोटे वाहन सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक रिंग रोड़, पिस्का मोड़, पंडरा होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। रांची रेलवे स्टेशन जाने वाले सभी वाहन मेन रोड़ होकर फ्लाइओवर के नीचे से बहू बाजार होते हुए जा सकते है। सुबह 9 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक कांके रिंग रोड़ से नेचारी रिंग रोड़ तक सड़क का उपयोग आम लोग कम से कम करें।

See also  CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 17 फरवरी से शुरू हो सकते है एग्जाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now