बिहार में वीडियो कॉल पर गर्भवती महिला का ऑपरेशन, मरीज की मौत के बाद फर्जी डॉक्टर हुआ फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 10, 2025

बिहार में वीडियो कॉल पर गर्भवती महिला का ऑपरेशन, मरीज की मौत के बाद फर्जी डॉक्टर हुआ फरार

डेस्कः बिहार में इसे स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही कहे या फिर फर्जी डॉक्टर के भरोसे चल रहे हेल्थ सिस्टम की करतूत। राज्य के सासाराम में एक फर्जी डॉक्टर ने वीडियो कॉल पर गर्भवती महिला का ऑपरेशन कराया और आखिरकार उसकी जान चली गई।

बिहार में घूसखोर अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
रोहतास जिले के जयश्री गांव की रहने वाली 26 साल की संगीता देवी को प्रसव पीड़ा के बाद पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के दौरान प्रेग्नेंट महिला मरीज की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। बिहार में एक फर्जी डॉक्टर की करतूत ने महिला की जान ले ली है। मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि इस फर्जी डॉक्टर ने वीडियो कॉल कर महिला का ऑपरेशन करना शुरू किया था। लेकिन ऑपरेशन के दौरान महिला मरीज की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। रोहतास के काराकाट जिले में प्रसूता महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

See also  RJD नेता संतोष कुमार जायसवाल NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार, परीक्षा पास कराने के नाम पर लेता था 20-30 लाख रुपया

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन गलत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- लेकिन टाइमिंग पर सवाल
ऑपरेशन के दौरान महिला के बच्चे की जान बच गई है। मृतक महिला के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। काराकाट थाना इलाके की रहने वाली संगीता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उन्हें पीएमसी काराकाट में भर्ती करवाया था। लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने संगीता की हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि इसके बाद एक आशा कार्यकर्ता ने परिजनों को अपने झांसे में ले लिया और वो उन्हें लेकर एक निजी क्लिनिक पर चली गई। परिजनों के अनुसार महिला के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर राजदेव लगातार वीडियो कॉल पर किसी दूसरे डॉक्टर से बात कर रहे थे और उसके निर्देश पर ऑपरेशन कर रहे थे।

बिहार में DSP के ठिकाने पर विजलेंस की रेड, EOU ने Executive Engineer के घर पर की छापेमारी
वीडियो कॉल पर मौजूद डॉक्टर ने संगीता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कहीं और एडमिट करवाने के लिए कहा। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और संगीता की मौत हो गई। महिला मरीज की मौत के बाद डॉक्टर और अस्पताल कर्मी अस्पताल छोड़ कर फरार हो गए। इसके बाद सिविल सर्जन के निर्देश पर फर्जी क्लिनिक को सील कर दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

See also  लातेहार में NH कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी के साइट पर फायरिंग, इंजीनियर को लगी गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now