प्रयागराज में राहुल- अखिलेश की सभा में मंच तक पहुंची भारी भीड़, बिना संबोधित किए रवाना हुए दोनों नेता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 19, 2024

Prayagraj

प्रयागराज: राहुल गांधी और अखिलेश यादव की सभा में इतनी भीड़ हो गई बैरिकेट तोड़ मंच तक पहुंच गई । प्रयागराज में दोनों नेता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी उज्ज्वल रमन सिंह के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे थे।  अखिलेश यादव और राहुल गांधी को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई । भीड़ के आगे पुलिस भी बेबस नजर आई । कार्यकर्ता धक्का-मुक्की करते हुए मंच के सामने बने सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए ‘डी’ एरिया में  में पहुंच । हंगामे के कारण जनसभा भी बाधित हो गई । राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने 15-20 मिनट तक भीड़  को समझाने की कोशिश की लेकिन वो शांत नहीं हुए बताया जा रहा है कि इससे नाराज होकर दोनों नेता जनसभा स्थल से चले गए ।  हांलाकि एक्स पोस्ट में राहुल गांधी ने माइक खराब होने की बात कही और  अखिलेश यादव के साथ बातचीत का एक वीडियो पोस्ट किया ।

अखिलेश यादव-राहुल बिना बोले लौटे


कार्यकर्ताओं और भीड़ को अखिलेश यादव को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई माना नहीं । इसके बाद अखिलेश यादव बिना रैली को संबोधित करे मंच के पीछे से होते हुए चले गए  ।इसके बाद राहुल गांधी भी वहां से वापस चले गए।  समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि  है कि स्थानीय प्रशासन ने पुलिस की व्यवस्था कम की थी, इसके चलते हालात बिगड़े ।

See also  वाराणसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के रेल इंजन के अंदर ही घुस गई भीड़, और फिर...

PM Modi ने जमशेदपुर में विपक्ष पर बोला हमला, कांग्रेस-जेएमएम को उद्योगों से मतलब नहीं, झारखंड में किया जमीन घोटाला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now